फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: हिमाचल, पंजाब यूपी और उत्तराखंड में 16 की मौत, अगले कुछ दिन भारी बारिश का अनुमान

Thu, 24 Aug 2023 04:38 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

वर्षाजनित हादसों में हिमाचल में 10, पश्चिमी यूपी में तीन, पंजाब में दो और उत्तराखंड में एक व्यक्ति की मौत हुई है। मौसम विभाग ने उत्तर भारत में अगले 24 घंटे के दौरान बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में बुधवार को भी बारिश का कहर जारी रहा। वर्षाजनित हादसों में हिमाचल में 10, पश्चिमी यूपी में तीन, पंजाब में दो और उत्तराखंड में एक व्यक्ति की मौत हुई है। मौसम विभाग ने उत्तर भारत में अगले 24 घंटे के दौरान बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन


बारिश से मुरादाबाद के गांव धनारी में मकान की छत गिरने से पिता-पुत्री की मौत हो गई जबकि बच्ची समेत दो लोग घायल हो गए। वहीं बदायूं जिले के सहसवान कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव इस्माइलपुर अल्लैपुर में कच्चे मकान की दीवार गिरने से 12 साल के एक बच्चे की मौत हो गई। हिमाचल प्रदेश में रेड अलर्ट के बीच बारिश ने कहर बरपाया। राज्य में एक बच्चे समेत दस लोगों की मौत हो गई जबकि छह लोग लापता हैं। शिमला के बल्देयां में एक दंपती की मौत हुई जबकि जुन्गा में पांच साल के बच्चे, मंडी में नाना-दोहती, ताई-भतीजी समेत सात की मौत हुई है।

उत्तराखंड : नौ घंटे बंद रहा बदरीनाथ हाईवे
देवप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर देवप्रयाग के समीप भारी मलबा आने से करीब नौ घंटे बंद रहा। लोनिवि के कार्मिकों की कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर यातायात सुचारु किया गया। इसके अलावा हाईवे ऋषिकेश से महादेव चट्टी, धौलधार में भी कुछ देर यातायात बाधित रहा। देवप्रयाग से दो किमी आगे आए मलबे से ऋषिकेश व श्रीनगर की ओर से आए वाहन फंसे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें