फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम विभाग की चेतावनी- आज से चलेगी लू, आंधी-तूफान भी आएगा

Tue, 22 May 2018 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
मौसम
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मंगलवार से लू चलेगी। मौसम विभाग ने अगले तीन के अंदर पूरे देश के लू से तपने की चेतावनी जारी की है। उसके मुताबिक, कई जगह पारा 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके अलावा बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, असम और मेघालय में आंधी-तूफान आने की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन


विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में कई जगहों पर तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया है। दिल्ली में सोमवार को पारा 44.2 डिग्री दर्ज किया गया जोकि इस सीजन में अब तक सबसे अधिक है। अगले एक हफ्ते में महाराष्ट्र से लेकर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा समेत निकटवर्ती राज्यों में तापमान 43 से 44 डिग्री रह सकता है। 25 मई के बाद इसके 48 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। 24 और 25 मई को मध्य प्रदेश और विदर्भ के कुछ भागों में गर्म हवाएं चलेंगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें