भारत सरकार के डिजिटल इंडिया के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक कविता शेयर की गई है जिसके जरिए कश्मीर में लोगों पर गोली चलाने की बात कही गई है। कविता को "राष्ट्रवाद की पराकाष्ठा" कहते हुए पोस्ट किया गया है। जब इस कविता के बारे में पड़ताल की गई तो पाया गया कि यह कविता असल में अभय कुमार अभय नाम के एक व्यक्ति ने 28 जुलाई को फेसबुक पर मिशनकश्मीर हैशटैग के साथ पोस्ट की थी।
कविता में कहा गया है:
दरवाजे पे कुंडी मारो, कोई ना बचके जाने पाये,
आर्मी को समझा दो फायरिंग गलती से भी रुक ना जाय,
दबा दबा जो फील करें वो जाके बम, गोली गटक ले.
और जिसको नहीं रहना यहॉ पे वो पाकिस्तान में भैस चरायें..