एयर इंडिया के यात्री उस वक्त बाल-बाल बच गए जब विमान का टायिर लैंड करते वक्त फट गया। ये घटना नागपुर से मुंबई आ रहे विमान के साथ घटी है। इस घटना में कुछ यात्रियों को मामूली चोट को छोड़ दिया जाए तो सभी सुरक्षित हैं।
एयर इंडिया सूत्रों के अनुसार घटना के वक्त विमान में 150 यात्री मौजूद थे। जैसे ही विमान का टायर फटा यात्रियों को इमरजेंसी द्वार से बाहर निकाल दिया।
इस घटना के बाद मुंबई एयरपोर्ट के मेन रनवे को बंद कर दिया गया है और विमान यातायात दूसरे वैकल्पिक मार्ग से किया जा रहा है। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व जेट के विमान के साथ भी ऐसा ही हादसा हुआ था और रनवे 12 घंटे तक बंद रहा था।