फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य के सामने से गुजरेगा बुध, बिंदु के रूप में आएगा नजर

Mon, 09 May 2016 03:44 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक दुर्लभ खगोलीय घटना के दौरान सोमवार को बुध ग्रह सूर्य के सामने से गुजरेगा।
विज्ञापन


100 सालों में यह घटना सिर्फ 13 बार होती है। दरअसल सौरमंडल के केंद्र में स्थित सूर्य और पृथ्वी व बुध ग्रह सोमवार को एक सीध में आ जाएंगे। भारत के कई हिस्सों से इस अनोखी घटना को देखा जा सकेगा। पिछली बार यह घटना 2006 में हुई थी।

दिल्ली में यह घटना शाम के 4.41 पर होगी और यह स्थिति करीब दो घंटे, 20 मिनट बनी रहेगी।

पोजिशनल खगोल विज्ञान केंद्र के निदेशक संजीव सेन के मुताबिक, सूर्य के सामने से गुजरने के दौरान बुध ग्रह एक काले बिंदु के समान दिखाई देगा, जो सूर्य के एक किनारे से दूसरे किनारे की ओर खिसकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूर्य की तुलना में बुध का आकार बेहद छोटा होने के कारण यह पृथ्वी से महज एक बिंदु की तरह दिखाई देगा। इसके बाद यह घटना भारत में 16 साल बाद 2032 में दिखाई देगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें