फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: ओडिशा में छूट रहे लोगों के पसीने, कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार

Wed, 03 Apr 2024 02:53 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

मौसम विभाग के अनुसार मुख्य रूप से उत्तर-पश्चिमी/पश्चिमी शुष्क हवा और उच्च सौर सूर्यातप के कारण, ओडिशा में कई स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक होगा और 3 से 6 अप्रैल के दौरान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहने की संभावना है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के कई हिस्सों में मंगलवार को भी लू की स्थिति बनी रही और पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। आईएमडी के भुवनेश्वर क्षेत्रीय केंद्र द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, मलकानगिरी में सबसे अधिक तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद टिटलागढ़ (41.5 डिग्री सेल्सियस), बौध (41.4 डिग्री सेल्सियस) और भवानीपटना (41.2 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया। 

विज्ञापन


नयागढ़, बोलांगीर और तालचेर कस्बों में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस था। दिन के दौरान अंगुल में पारा 40.7 डिग्री सेल्सियस और झारसुगुड़ा में 40.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सूचना के मुताबिक आगे राजधानी भुवनेश्वर और कटक में अधिकतम तापमान क्रमश: 37.2 डिग्री सेल्सियस और 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार मुख्य रूप से उत्तर-पश्चिमी/पश्चिमी शुष्क हवा और उच्च सौर सूर्यातप के कारण, ओडिशा में कई स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक होगा, और 3 से 6 अप्रैल के दौरान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहने की संभावना है। 
विज्ञापन


आईएमडी ने जारी किया येलो अलर्ट
तटीय ओडिशा में सापेक्ष आर्द्रता 50-70 प्रतिशत और आंतरिक इलाकों में 30-50 प्रतिशत के बीच रहेगी। मौसम कार्यालय ने कहा कि बुधवार को बालासोर, भद्रक, जाजपुर, ढेंकनाल, मयूरभंज और क्योंझर जिलों के कुछ स्थानों पर लू की स्थिति बनी रहेगी। आईएमडी ने गुरुवार के लिए मयूरभंज, क्योंझर, बालासोर, भद्रक, जाजपुर, कटक, ढेंकनाल और नयागढ़ जिलों के लिए 'पीली चेतावनी' (येलो अलर्ट) जारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें