फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा विधानसभा के पास बेटे ने अपनी मां की गर्दन पर रखा चाकू, मचाया खूब हंगामा

Thu, 01 Oct 2020 05:59 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
विज्ञापन
ओडिशा विधानसभा के पास बेटे ने अपनी मां की गर्दन पर रखा चाकू - फोटो : PTI
विज्ञापन

ओडिशा विधानसभा के पास गुरुवार को हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। यहां मानसिक रूप से अस्थिर एक युवक ने अपनी मां की गर्दन पर चाकू रखकर जमकर हंगामा किया। युवक ने अपनी मां को गर्दन काटने की धमकी दे रहा था। इस बात की जानकारी पुलिस ने दी। हालांकि, पुलिस ने उस युवक को गिरफ्तार कर अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन


विधानसभा के पास उस युवक को काबू में करने के लिए पुलिस के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। उस युवक ने अपनी मां की गर्दन पर चाकू रखा था, जिसे देखकर पुलिस के आला अधिकारी भी सहम गए। हालांकि, कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने मानसिक रूप से अस्थिर उस युवक को काबू में किया और उसकी मां को उससे अलग किया। 


इस मामले में पुलिस उपायुक्त यू एस दास ने कहा कि महिला से प्राप्त प्रारंभिक जांच और जानकारी से पता चला है कि युवक को तत्काल मनोरोग उपचार की आवश्यकता है और उसे अस्पताल भेजने के लिए कदम उठाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें