फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नक्सली मानसिकता': स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल नहीं होने पर राहुल गांधी पर भड़की भाजपा, लगाए गंभीर आरोप

Sat, 15 Aug 2026 02:26 PM IST
नितिन गौतम पीटीआई, नई दिल्ली

सार

स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल नहीं होने को लेकर भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। भाजपा ने कहा कि उनकी मानसिकता नक्सली इकोसिस्टम जैसी है। 
विज्ञापन
भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लाल किले पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल नहीं होने को लेकर उन पर तीखा हमला बोला और कहा कि उनकी मानसिकता 'दिमागी नक्सल' इकोसिस्टम जैसी है। समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री एस. जयशंकर समेत सभी प्रमुख केंद्रीय मंत्री मौजूद थे। इसके अलावा भारत के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल तथा प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पी.के. मिश्रा और शक्तिकांत दास भी समारोह में उपस्थित रहे।
विज्ञापन


भाजपा प्रवक्ता ने क्या आरोप लगाए
भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने राहुल गांधी के समारोह में शामिल नहीं होने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा एक पोस्ट में कहा, 'राहुल गांधी लाल किले पर मौजूद रहने से चूक गए। क्या कोई देशभक्त नेता प्रतिपक्ष या सार्वजनिक पद पर आसीन व्यक्ति जानबूझकर ऐसा कर सकता है?' उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी का समारोह से दूर रहना वंदे मातरम के प्रति उनकी नफरत को दर्शाता है। भंडारी ने आरोप लगाया, 'राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष के पद के योग्य नहीं हैं। राहुल गांधी की मानसिकता 'नक्सल' इकोसिस्टम जैसी है!'

यह लगातार दूसरा वर्ष है, जब राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लाल किले पर आयोजित आधिकारिक स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा नहीं लिया है।
विज्ञापन


'भारत की जगह आयरलैंड का स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं'
वहीं कांग्रेस ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तिरंगे रंग वाले पॉकेट स्क्वायर को लेकर उन पर तंज कसा और कहा कि ऐसा लगता है कि वह भारत के बजाय आयरलैंड का स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए मोदी ने सफेद कुर्ते और चॉकलेट ब्राउन रंग की जैकेट के साथ पारंपरिक पगड़ी पहनी थी, जो राजस्थान और गुजरात की संस्कृति में आमतौर पर देखने को मिलती है। उन्होंने जैकेट की जेब पर केसरिया, हरे और सफेद रंग के तीन पॉकेट स्क्वायर भी लगाए थे।

सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने ध्यान दिलाया कि तिरंगे को दर्शाने वाले इन पॉकेट स्क्वायर का रंगों का क्रम सही नहीं था। कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने समारोह की एक तस्वीर एक्स पर साझा करते हुए कहा, 'लगता है साहब ने उर्दू में तिरंगा पहना है। या फिर भारत की जगह आयरलैंड का स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं।' आयरलैंड के राष्ट्रीय ध्वज में बाएं से दाएं हरा, सफेद और केसरिया—तीन रंग होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें