फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंटार्कटिका: भारतीय अंतरिक्ष अभियान दल के सदस्य केप टाउन लौटे, टीम ने 94 दिनों में 12000 समुद्री मील की दूरी तय की

Sun, 18 Apr 2021 12:10 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

40वां भारतीय वैज्ञानिक अभियान दल 10 अप्रैल 2021 को सफलतापूर्वक केप टाउन लौट आया है। दल ने कुछ जगह ठहराव के साथ 94 दिनों में 12000 समुद्री मील की दूरी तय की।”
 
विज्ञापन
40वां भारतीय वैज्ञानिक अभियान दल केप टाउन लौटा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 अंटार्कटिका गए भारतीय अंतरिक्ष अभियान दल सही सलामत लौट गया। भारतीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने बताया कि अंटार्कटिका गए भारतीय अंतरिक्ष अभियान दल के सदस्य 94 दिनों में 12 हजार समुद्री मील का सफर तय कर पिछले हफ्ते सफलतापूर्वक केप टाउन लौट आए हैं। मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि यह उपलब्धि महाद्वीप में भारत के चार दशकों के वैज्ञानिक प्रयासों का नतीजा है। इस पर हमें गर्व करने की जरूरत है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के नेतृत्व में अंटार्कटिका के लिए 40वां भारतीय वैज्ञानिक अभियान दल 10 अप्रैल 2021 को सफलतापूर्वक केप टाउन लौट आया है।

विज्ञापन




दल ने कुछ जगह ठहराव के साथ 94 दिनों में 12000 समुद्री मील की दूरी तय की।” इसमें कहा गया कि अभियान दल में वैज्ञानिक, अभियंता, चिकित्सक और तकनीशियन शामिल थे। इन्होंने जनवरी में गोवा के मोर्गमुगाओ बंदरगाह से अंटार्कटिका के लिये सफर शुरू किया था। बयान के मुताबिक दल 27 फरवरी को अपने गंतव्य अंटार्कटिका में भारती स्टेशन और आठ मार्च को मैत्री स्टेशन पहुंचा। भारती और मैत्री भारत के दो स्थायी शोध आधार केंद्र हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें