फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: महबूबा मुफ्ती ने राज्यपाल वोहरा से मुलाकात की

Fri, 22 Jun 2018 08:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने आज राज्यपाल एन एन वोहरा से मुलाकात की और राज्य के विकास से जुड़े मुद्दों पर विचार विमर्श किया। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि पीपुल्स डेमोक्रेमेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने वोहरा से राजभवन में मुलाकात की। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि महबूबा ने राज्य के विकास से जुड़े कुछ खास महत्वपूर्ण मुद्दों का जिक्र किया जिन्हें उनके कार्यकाल में पूरा नहीं किया जा सका। महबूबा ने उन मुद्दों पर जल्द फैसला का राज्यपाल से अनुरोध किया। 

प्रवक्ता ने कहा कि राज्यपाल ने घाटी में सामान्य स्थिति बहाल करने और युवाओं का भरोसा फिर से हासिल करने के लिए सभी राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों के हाथ मिलाने की आवश्यकता पर पूर्व मुख्यमंत्री के साथ विचार विमर्श किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गठबंधन सरकार से भाजपा के अलग हो जाने के बाद महबूबा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद यह उनकी पहली मुलाकात थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें