मेघालय के मोस्ट वांटेड आंतकी सोहन डी शिरा को शनिवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मार गिराया है। गारो नेशनल लिबरेशन आर्मी यानी जीएनएलए का कमांडर इन चीफ मेघालय के गारो हिल्स में बेहद सक्रिय था।
सोहन डी शिरा
मेघालय के उग्रवादी संगठन गारो नेशनल लिबरेशन आर्मी का कमांडर इन चीफ था। 18 फरवरी को इसी जिले में जीएनएलए द्वारा किए जाने वाले संदिग्ध आइईडी हमले में एनसीपी के उम्मीदवार जनाथोन एन संगमा की हत्या के बाद शिरा पर 10 लाख रुपये का इनाम रखा गया था। जिसके बाद गारो हिल्स पुलिस और मेघालय के स्पेशल फोर्स कमांडो की संयुक्त टीम ने आतंकी सोहन की दोबू अ चकपेक में हुई मुठभेड़ में उग्रवादी संगठन के सरगना सोहन को मार गिराया।
एक सीनियर अधिकारी के अनुसार, डोबू क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से जीएनएलए की खबर मिली थी। जिसके बाद स्पेशल फोर्स को अर्लट किया गया और सुबह मुठभेड़ हुई और वांटेड अपराधी मारा गया। मोस्ट वांटेड आंतकी सोहन डी शिरा बीते साल दिसंबर महीने में बांग्लादेश से भारत वापस लौटा था।
गौरतलब है कि मेघालय में 60 विधानसभा सीटों के लिए 27 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसे देखते हुए राज्य में सुरक्षाबल बड़ी मुस्तैदी के साथ उग्रवादी संगठन गारो नेशनल लिबरेशन आर्मी की गतिविधियों पर नजर जमाए हुए हैं।