फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस एनकाउंटर में मारा गया मेघालय का मोस्ट वांटेड आतंकी सोहन डी शिरा

Sat, 24 Feb 2018 06:39 PM IST
एजेंसी, शिलांग 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

मेघालय के मोस्ट वांटेड आंतकी सोहन डी शिरा को शनिवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मार गिराया है। गारो नेशनल लिबरेशन आर्मी यानी जीएनएलए का कमांडर इन चीफ मेघालय के गारो हिल्स में बेहद सक्रिय था।

विज्ञापन


सोहन डी शिरा मेघालय के उग्रवादी संगठन गारो नेशनल लिबरेशन आर्मी का कमांडर इन चीफ था। 18 फरवरी को इसी जिले में जीएनएलए द्वारा किए जाने वाले संदिग्ध आइईडी हमले में एनसीपी के उम्मीदवार जनाथोन एन संगमा की हत्या के बाद शिरा पर 10 लाख रुपये का इनाम रखा गया था। जिसके बाद गारो हिल्स पुलिस और मेघालय के स्पेशल फोर्स कमांडो की संयुक्त टीम ने आतंकी सोहन की दोबू अ चकपेक में हुई मुठभेड़ में उग्रवादी संगठन के सरगना सोहन को मार गिराया।


एक सीनियर अधिकारी के अनुसार, डोबू क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से जीएनएलए की खबर मिली थी। जिसके बाद स्पेशल फोर्स को अर्लट किया गया और सुबह मुठभेड़ हुई और वांटेड अपराधी मारा गया। मोस्ट वांटेड आंतकी सोहन डी शिरा बीते साल दिसंबर महीने में बांग्लादेश से भारत वापस लौटा था। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि मेघालय में 60 विधानसभा सीटों के लिए 27 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसे देखते हुए राज्य में सुरक्षाबल बड़ी मुस्तैदी के साथ उग्रवादी संगठन गारो नेशनल लिबरेशन आर्मी की गतिविधियों पर नजर जमाए हुए हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें