फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meghalaya: मेघालय में भारतीय सेना के मैराथन में दौड़े लोग, शस्त्रों का प्रदर्शन देख गर्वित हुए बच्चे

Fri, 27 Jan 2023 02:24 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, शिलांग

सार

Meghalaya: रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह रावत ने बताया कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना को गहरा करना और युवाओं को सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए प्रेरित करना था। साथ ही स्थानीय लोगों, विशेषकर बच्चों और युवाओं को भारतीय सेना और उसकी क्षमताओं को जानने का अवसर प्रदान किया...
विज्ञापन
Meghalaya: Republic day 2023 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय सेना के 58 गोरखा प्रशिक्षण केंद्र ने शिलांग में एक मिनी-मैराथन, उपकरण और हथियारों का प्रदर्शन किया। गुलाबी ठंड में आयोजित मैराथन में छोटे-छोटे बच्चों ने जोश और उत्साह के साथ हिस्सा लिया। उनका जोश देखते ही बनता था। इसके साथ ही सेना ने हथियारों का प्रदर्शन भी किया। हथियार प्रदर्शन देखकर बच्चे रोमांचित और भावुक हो गए।

रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह रावत ने बताया कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना को गहरा करना और युवाओं को सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए प्रेरित करना था। साथ ही स्थानीय लोगों, विशेषकर बच्चों और युवाओं को भारतीय सेना और उसकी क्षमताओं को जानने का अवसर प्रदान किया। हथियारों के प्रदर्शन में आधुनिक असॉल्ट राइफलें, सर्विलांस सिस्टम और लड़ाकू उपकरण शामिल थे, जिसमें बच्चों के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। मिनी मैराथन में जिसमें स्टेशन इकाइयों के लगभग 300 सैनिकों, जिनमें उनके परिवार के सदस्य शामिल थे, ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें