फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेघालय खदान हादसा : पंपों में तकनीकी खराबी से बचाव कार्य प्रभावित

Tue, 01 Jan 2019 04:26 PM IST
आसिम खान भाषा, शिलांग
विज्ञापन
विज्ञापन

मेघालय के ईस्ट जयंतिया हिल्स जिले में स्थित एक खदान में पानी भर जाने के कारण अंदर फंसे लोगों को निकालने के लिए जारी अभियान मंगलवार को उस समय बाधित हो गया जब उच्च शक्ति वाले पंपों में तकनीकी खराबी आ गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 370 फुट गहरी अवैध खदान में एक नदी का पानी आ जाने के कारण 15 लोग 13 दिसंबर से फंसे हुए हैं। उन लोगों को निकालने के लिए कई एजेंसियां काम कर रही हैं। बचाव अभियान के प्रवक्ता आर सुसंगी ने पीटीआई से कहा कि अभियान के 20वें दिन भारतीय नौसेना के कर्मियों ने अपना अभियान फिर शुरू किया। 

इस काम में एनआरडीएफ की टीम उसकी मदद कर रही है। उन्होंने बताया कि मशीनों में कुछ तकनीकी खराबी आ जाने से बचाव अभियान प्रभावित हुआ है। मशीनों को दुरूस्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें