फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meghalaya: आठ दिन की पुलिस कस्टडी में भेजे गए राजा के हत्यारोपी, शिलांग कोर्ट में हुई सोनम और अन्य की पेशी

Wed, 11 Jun 2025 06:30 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग

सार

Meghalaya Honeymoon Horror: मेघालय में राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में गिरफ्तार उसकी पत्नी सोनम और अन्य आरोपियों का आज शिलांग कोर्ट में पेश किया गया। इस मामले में सुनवाई के बाद कोर्ट ने सभी को आठ दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है। 
विज्ञापन
पुलिस कस्टडी में भेजे गए राजा के हत्यारोपी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेघालय के चर्चित हनीमून हत्याकांड में मृतक कारोबारी राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी और उसके चार साथियों को बुधवार को शिलॉन्ग की एक अदालत में पेश किया गया। जहां सुनवाई के बाद कोर्ट सभी आठ दिन के पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, इन सभी पर राजा की हत्या की साजिश रचने और उसे अंजाम देने का आरोप है। मामले में पूर्वी खासी हिल्स जिले के एसपी विवेक सायम ने बताया, 'पुलिस ने सभी आरोपियों की 10 दिन की रिमांड मांगी थी। अदालत ने आठ दिन की पुलिस हिरासत मंजूर की।'
विज्ञापन


यूपी के गाजीपुर से गिरफ्तार की गई थी सोनम
बता दें कि, 24 वर्षीय सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया, जबकि उसके चार साथियों को मध्य प्रदेश के इंदौर से पकड़ा गया। सोनम को मंगलवार देर रात मेघालय लाया गया, जबकि बाकी चारों को बुधवार को ट्रांजिट रिमांड पर शिलांग लाया गया।

यह भी पढ़ें - Raja Raghuvanshi case: सबूतों से हुआ सामना तो टूट गई सोनम! दावा- पुलिस के सामने कबूला पति की हत्या का जुर्म
विज्ञापन


क्राइम-सीन रीक्रिएट करेगी मेघालय पुलिस
पुलिस अधिकारी ने बताया कि विशेष जांच दल (एसआईटी) ने अदालत से इन सभी आरोपियों की हिरासत मांगी है, ताकि मेघालय के सोहरा इलाके में हत्या की जगह का पुनर्निर्माण (क्राइम सीन रीक्रिएशन) किया जा सके।

23 मई को मेघालय गया था जोड़ा
बता दें कि, इंदौर के रहने वाले व्यापारी राजा रघुवंशी अपनी पत्नी सोनम के साथ 23 मई को मेघालय के सोहरा क्षेत्र में छुट्टियां मनाने गए थे। उसी दिन दोनों लापता हो गए थे। कई दिनों की तलाश के बाद राजा का शव 2 जून को एक गहरे गड्ढे में मिला था। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और इसे साजिशन हत्या का मामला मान रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर में राजा के घर पहुंचा सोनम का भाई, माफी मांगते हुए बोला- उसे फांसी हो

इंदौर पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोनम और राज कुशवाहा के बीच पांच महीने से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। राज ने कबूल किया कि सोनम से अफेयर चार से पांच माह का था। पिता के हार्ट पेशेंट होने से सोनम लव मैरिज नहीं कर पा रही थी। पिता समाज में शादी करना चाहते थे इसलिए उसने राजा से शादी को हां कर ली थी। उसने पहले ही तय कर लिया था कि शादी के बाद राजा को मारकर राज के साथ रहने लगेगी। 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें