फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानून : राज्यपाल मलिक ने कहा- गतिरोध को जल्द खत्म करने को दोनों पक्षों से कर रहे अनौपचारिक बातचीत

Fri, 19 Mar 2021 03:01 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
विज्ञापन
राज्यपाल सत्यपाल मलिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कृषि कानून पर सरकार और किसानों के बीच जारी गतिरोध के बीच मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि इस मुद्दे का जल्दी हल निकले इसके लिए वे किसान और सरकार से अनौपचारिक तौर पर बातचीत कर रहे हैं।

विज्ञापन


मलिक के अनुसार दोनों पक्षों के बीच समझ बढ़ी है और जल्दी ही समाधान निकलना चाहिए। मलिक ने कहा, किसानों का मु्ददा जल्द से जल्द सुलझना चाहिए नहीं तो भाजपा को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में काफी नुकसान होगा।

उन्होंने इस बात पर दुख जताया कि सौ दिन से ज्यादा समय से जारी इस आंदोलन में किसानों की मौत हुई, लेकिन किसी ने एक शब्द भी नहीं बोला।

कई चरणों की बातचीत के बावजूद दोनों पक्षों के बीच जारी गतिरोध पर मलिक ने कहा- सरकार में चाहें प्रधानमंत्री हो या कोई और, कोई भी अविवेकी नहीं है, केवल जो पार्टी को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं, बस वही जल्दी समाधान के खिलाफ हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, मेरा यह मानना है कि समस्या का जल्दी समाधान होना चाहिए। मुझे लगता है कि दोनों पक्ष एक-दूसरे का नजरिया समझने के काफी करीब हैं।
 
गौरतलब है कि सैकड़ों की संख्या में  किसान कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली की सीमा पर गाजीपुर, सिंघू और टिक री में बीते नवंबर से प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके साथ ही देश के अन्य हिस्सों में भी किसान नये कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।  

मलिक ने कहा कि मीडिया ने मुझसे पूछा कि एक संवैधानिक पद पर रहते हुए मैं क्यों इस मुद्दे पर बोल रहा हूं। मैंने कहा, कि एक कुत्ता मर जाता है तो शोक संदेश की बाढ़ आ जाती है। यहां सीमा पर 250 किसान मर गए, लेकिन किसी ने एक शब्द भी नहीं बोला। इस पर बात ना करके हम विपक्ष को राजनीति करने के लिए खुला मैदान दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें