फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meghalaya Election: तृणमूल ने 60 में से 52 उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पांच महिलाओं को दिया टिकट

Sat, 07 Jan 2023 01:08 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, शिलांग

सार

Meghalaya Election: तृणमूल कांग्रेस के नेता और विपक्ष के मुख्य सचेतक जॉर्ज बी. लिंगदोह को भी टिकट दिया गया है। 12 अन्य वर्तमान विधायकों और आदिवासी परिषद के तीन मौजूदा सदस्यों को भी उम्मीदवार बनाया गया है...
विज्ञापन
meghalaya election 2023- Trinamool Congress - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तृणमूल कांग्रेस ने मेघालय के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कुल 60 में से 52 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। पार्टी नेता मुकुल संगमा ने सूची जारी करते हुए बताया कि वे खुद दो सीटों -पूर्वी गारो हिल्स जिले में उनके गृह निर्वाचन क्षेत्र सोंगसाक और तिकरिकिला (पश्चिम गारो हिल्स जिला)- से चुनाव लड़ेंगे। राज्य में सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी के पूर्व विधायक एसजीई मोमिन, उनकी पत्नी डी.डी. शिरा, बेटी मियानी डी शिरा और भाई जेनिथ एम संगमा भी उम्मीदवारों की सूची में शामिल हैं। तृणमूल कांग्रेस के नेता और विपक्ष के मुख्य सचेतक जॉर्ज बी. लिंगदोह को भी टिकट दिया गया है। 12 अन्य वर्तमान विधायकों और आदिवासी परिषद के तीन मौजूदा सदस्यों को भी उम्मीदवार बनाया गया है। टीएमसी की राज्य इकाई के अध्यक्ष चार्ल्स पिंगरोप ने कहा, ये पहली सूची है, जिसमें 52 निर्वाचन क्षेत्रों के उम्मीदवारों के नाम हैं। इनमें से 15 विधायक और एमडीसी हैं। पार्टी ने पांच महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें