मेघालय में 27 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कमर कस ली है। राहुल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि हम पूरे देश में RSS की विचारधारा से लड़ रहे हैं। बीजेपी और RSS पूरे देश में क्या कर रही हैं? अकेले उत्तर भारत में ही भाषा, संस्कृति और जीवन स्तर को नष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है।
राहुल ने कहा कि RSS की विचारधारा में महिलाओं के लिए कोई जगह नहीं है। क्या कोई जानता है कि कोई महिला RSS से संबंधित हो और नेतृत्व कर रही हो। ऐसा कहीं भी नहीं है। अगर आप महात्मा गांधी की तस्वीर देखेंगे तो उनके दाएं और बाएं महिलाएं दिखेंगी लेकिन अगर आप मोहन भागवत की तस्वीर देखेंगे तो आपको वो अकेले दिखाई देंगे और उनके चारो तरफ केवल पुरुष होंगे।
राहुल ने कहा कि कांग्रेस में इस बात का संतुलन रखा गया है कि चुनाव में महिला और पुरुषों की संख्या में ज्यादा अंतर न आये। उन्होंन कहा कि वह मेघालय में महिलाओं को पार्टी में शामिल होने के लिए आमंत्रित करते हैं। जिससे हम ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को मौका दे सकें।