फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस को मेघालय में लगा झटका, विधायक मार्टिन डांगो ने दिया इस्तीफा

Fri, 22 Jun 2018 09:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मेघालय में विपक्षी कांग्रेस ने राज्य विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी का दर्जा उस वक्त खो दिया जब उसके विधायक मार्टिन डांगो ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। 

विज्ञापन


एक विधायक के इस्तीफे के बाद कांग्रेस की ताकत गिर कर 20 की रह गई जो सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के बराबर है। एनपीपी इस पूर्वात्तर राज्य में भाजपा और कुछ अन्य क्षेत्रीय पार्टियों के साथ मिल कर गठबंधन सरकार चला रही है। 

डांगो ने कल देर रात अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष डोनकुपर राय की अनुपस्थिति में उपाध्यक्ष टिमोथी डी शिरा को सौंपा। उन्होंने अपने त्यागपत्र में लिखा, ‘‘मैं 21 जून 2018 के प्रभाव से रानीकोर (अनु जज) विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा में अपनी सीट से इस्तीफा देता हूं।’’ 
विज्ञापन


डांगो ने राज्य कांग्रेस अध्यक्ष को विधायक पद और साथ ही पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के अपने फैसले से भी अवगत कराया। उनके निकट सूत्रों ने बताया कि दक्षिण पश्चिम खासी हिल्स जिले के रानीकोर से विधानसभा में पांच बार कांग्रेस का प्रतिनिधित्व कर चुके डांगो संभवत : सत्तारूढ़ एनपीपी में शामिल हों। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें