मैतेई और आदिवासियों के बीच झड़प मणिपुर के विभिन्न इलाकों में जारी है। इस झड़प की शुरुआत मैतेई समुदाय के अनुसूचित जनजाति के में शामिल करने वाले रैली के साथ हुई थी।
मेघालय की राजधानी शिलांग में कुकी और मैतेई समुदाय के छात्रों के बीच शुक्रवार को झड़प हो गई। इस झड़प में पुलिस ने 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये सभी शिलांग के कॉलेज और यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्र है।
विज्ञापन
पूर्वी खासी हिल्स जिले के पुलिस अधीक्षक सिल्वेस्टर नॉग्टनर ने कहा- शिलांग के नॉनग्रिम हिल्स इलाके में मणिपुर के कुकी और मैतेई समुदाय के छात्रों के बीच गुरुवार की रात लड़ाई शुरू हुई। इस झड़प में दो लोगों को मामूली चोटें आई है। पुलिस ने मारपीट पर काबू पाने के बाद 16 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
मैतेई और आदिवासियों के बीच झड़प मणिपुर के विभिन्न इलाकों में जारी है। इस झड़प की शुरुआत मैतेई समुदाय के अनुसूचित जनजाति के में शामिल करने वाले रैली के साथ हुई थी।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों में भेजा गया
मणिपुर के हिंसाग्रस्त क्षेत्रों से स्थानीय लोगों को निकालकर उन्हें सुरक्षित जगहों पर भेजा जा रहा है। अबतक 1000 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। कछार जिले के एसपी नुमल महट्टा ने बताया कि हमने स्कूलों और कुछ अन्य जगहों पर लोगों की सुरक्षा के लिए इंतेजाम किया है। असम राइफल्स और सीआरपीएफ भी हमारे साथ हैं। यहां के स्थानीय निवासी भी हिंसाग्रस्त क्षेत्रों में फंसे लोगों को बाहर निकालने में हमारी मदद कर रहे हैं।