फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meghalaya: तृणमूल और कांग्रेस ने चलाया ईसाई विरोधी प्रोपेगेंडा- भाजपा अध्यक्ष ने बताई हार की वजह

Mon, 06 Mar 2023 11:46 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलॉन्ग

सार

भाजपा ने एनपीपी की सरकार को समर्थन देने का एलान कर दिया है। कोनराड संगमा आगामी सात मार्च को लगातार दूसरी बार मेघालय के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।
विज्ञापन
मेघालय भाजपा के अध्यक्ष - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेघालय भाजपा के अध्यक्ष अर्नेस्ट मावरी ने सोमवार को दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस ने उनकी पार्टी के खिलाफ ईसाई विरोधी होने का प्रोपेगेंडा चलाया। भाजपा नेता ने दावा किया कि इस प्रोपेगेंडा की वजह से ही उनकी पार्टी को संतोषजनक नतीजे नहीं मिल सके। अर्नेस्ट मावरी ने कहा कि 'कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ ईसाई विरोधी होने का प्रोपेगेंडा चलाया और कहा गया कि सरकार में आने के बाद मेघालय में बीफ खाने पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।'

विज्ञापन


मावरी ने कहा कि 'प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार को सत्ता में नौ साल हो चुके हैं लेकिन अभी तक कोई भी ईसाई विरोधी कदम नहीं उठाया गया। अगर देश में ऐसी कोई घटना हुई भी है तो वह कांग्रेस शासित राज्यों में हुई है।' बीती दो मार्च को घोषित हुए नतीजों में मेघालय में कोनराड संगमा के नेतृत्व वाली नेशनल पीपल्स पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। एनपीपी ने 26 सीटों पर जीत दर्ज की है और लगातार दूसरी बार सत्ता पर काबिज होने जा रही है। 

ये भी पढ़ें- Meghalaya: संगमा ने पेश किया मेघालय में सरकार बनाने का दावा, शपथ समारोह में शामिल हो सकते हैं PM मोदी-शाह
विज्ञापन
विज्ञापन


यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी को 11 सीटें मिली हैं। कांग्रेस ने पांच सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं भाजपा को सिर्फ दो सीटों से संतोष करना पड़ा। हालांकि भाजपा ने एनपीपी की सरकार को समर्थन देने का एलान कर दिया है। कोनराड संगमा आगामी सात मार्च को लगातार दूसरी बार मेघालय के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। कोनराड संगमा के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी भी शामिल हो सकते हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें