फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेघालय के विधानसभा अध्यक्ष डोनकुपर रॉय का निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख

Sun, 28 Jul 2019 10:03 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग/गुरुग्राम
विज्ञापन
डोनकुपर रॉय (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विज्ञापन

मेघालय विधानसभा के अध्यक्ष डॉनकूपर रॉय का गुरुग्राम में एक निजी अस्पताल में रविवार को निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे। वह 64 साल के थे। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रॉय को सबसे पहले शिलांग के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां पर पिछले 10 दिनों से उनका उपचार चल रहा था। 

परिवार के सदस्यों ने बताया कि विभिन्न अंगों के काम करना बंद करने के बाद रविवार को उनकी हालत बिगड़ती गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रॉय के निधन पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि वह कई लोगों की जिंदगी में बदलाव लेकर आए। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय ने मोदी के हवाले से कहा, ‘मेघालय के विधानसभा अध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. डॉनकूपर रॉय के निधन से दुखी हूं। मेघालय की प्रगति के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले रॉय ने बेहद लगन से राज्य की सेवा की और लोगों की जिंदगी बदलने में मदद की।’ 
विज्ञापन




मेघालय के मुख्यमंत्री और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के अध्यक्ष कोनराड के संगमा ने रॉय के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘मेघालय के विधानसभा अध्यक्ष डॉ. डॉनकूपर रॉय के असमय निधन से गहरा धक्का लगा है। हमने ऐसा नेता, मार्गदर्शक खो दिया जिन्होंने लोगों की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। ईश्वर उनके परिवार को दुख की इस घड़ी में शक्ति प्रदान करें।’ 


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें