मेघालय में विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। अबकी बार एनपीपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। एनपीपी ने 26 सीटें अपने नाम की हैं। टीएमसी-कांग्रेस को पांच-पांच सीटें मिली हैं। राज्य में किसी एक पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। इस दौरान पांच बड़ी सीटें ऐसी थीं, जिन पर सभी की नजरें रहीं। आइए जानते हैं इन सीटों पर किसने बाजी मारी...
इन सीटों में मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा की साउथ तुरा से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री मुकल संगमा की सोंगसक सीट भी शामिल है। आइए जानते हैं मेघालय की पांच हॉट सीटों के बारे में...

| उम्मीदवार | सीट | नतीजे |
| कोनराड संगमा, एनपीपी | साउथ तुरा | 5016 वोट से जीते |
| विन्सेंट पाला, कांग्रेस | सुतंगा सैपुंग | 1828 वोट से हारे |
| मुकुल संगमा, तृणमूल कांग्रेस | सोंगसक | 372 वोट से जीते |
| अर्नेस्ट मावरी, भाजपा | वेस्ट शिलॉन्ग | 4146 वोट से हारे |
| मेटबाह लिंगदोह, यूडीपी | मैरंग | 155 वोट से जीते |
1. साउथ तुरा: वेस्ट गारो हिल्स के साउथ तुरा विधानसभा सीट से मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने खुद दावेदारी ठोकी थी और जीत भी हासिल की। एनपीपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे कोनराड संगमा के खिलाफ कांग्रेस ने ब्रेनिएल्ड मारक, तृणमूल कांग्रेस ने रिचर्ड मृंग मारक, यूडीपी ने जॉन लेस्ली संगमा और भाजपा ने बर्नार्ड एन मारक को मैदान में उतारा था।
2. सुतंगा सैपुंग : ईस्ट जयंतिया हिल्स की सुतंगा सैपुंग आरक्षित विधानसभा सीट से इस बार मेघालय कांग्रेस के अध्यक्ष विन्सेंट पाला खुद मैदान में थे। पाला के खिलाफ एनपीपी ने सांता मैरी शायला, यूडीपी ने शीतलंग पीला और भाजपा ने क्रिसन लैंगस्टैंग को अपना उम्मीदवार बनाए गए थे। पाला को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।
3. सोंगसक : ईस्ट गारो हिल्स जिले की सोंगसक विधानसभा सीट से मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा चुनाव लड़े। कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री रहे मुकुल इस बार तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर मैदान में उतरे थे। मुकुल के खिलाफ एनपीपी ने दो बार के विधायक निहिम डी शिरा को मैदान में उतारा। इसके अलावा कांग्रेस ने चैंपियन आर संगमा और भाजपा ने थॉमस एन मारक को टिकट दिया। मुकुल चुनाव जीतने में सफल रहे।
4. वेस्ट शिलॉन्ग: ईस्ट खासी हिल्स जिले की वेस्ट शिलॉन्ग विधानसभा सीट से मेघालय भाजपा के मुखिया अर्नेस्ट मावरी खुद मैदान में थे। अर्नेस्ट अभी राष्ट्रीय मीडिया में चर्चा का विषय बने हुए हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले ही मीडिया से बातचीत में कहा था कि वह खुद बीफ खाते हैं। मावरी के खिलाफ चुनाव में एनपीपी ने महेंद्रो रैपसांग, कांग्रेस ने बेथलीन धखर, तृणमूल कांग्रेस ने इवान मारिया को मैदान में उतारा था। मावरी को हार का सामना करना पड़ा है।