फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेघालय के वेस्ट गारो हिल्स में 1.14 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित, सीएम ने किया हवाई दौरा

Mon, 15 Jul 2019 03:37 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : ANI
विज्ञापन

मेघालय में पिछले सात दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण और दो नदियों के बढ़ रहे जल ने वेस्ट गारो हिल्स जिले के मैदानी इलाकों में बाढ़ ला दी है। जिस कारण जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।अधिकारियों का कहना है कि डेमडेमा ब्लॉक के 50 गांवों के 57,700 निवासी और सेलसेला ब्लॉक के 104 गांवों के 66,400 निवासी बाढ़ के कारण प्रभावित हुए हैं।

विज्ञापन

एक अधिकारी ने बताया कि असम से बहने वाली ब्रह्मपुत्र और जिंजीराम नदियों का पानी जिले के निचले इलाकों को जलमग्न कर चुका है। इस कारण, राज्य की राजधानी शिलांग के निचले इलाकों में भी बाढ़ आ गई है।



पूर्वी खासी हिल्स जिले के उपायुक्त एम. डब्ल्यू. नोंगबरी ने कहा है कि शहर के निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए है।एक अधिकारी ने बताया कि मेघालय सरकार ने रविवार को वेस्ट गारो हिल्स जिले के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए सात दिन की  निशुल्क राहत की घोषणा की है। अधिकारी ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को निकालने और सुरक्षित स्थानों पर ले जाने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन


फूलबाड़ी के विधायक, एस. जी. एस्मातुर मोमिनिन ने कहा कि मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने रविवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। विधायक ने कहा है कि हम स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और स्थिति बिगड़ने पर लोगों को सूचित किया जाएगा। 

सेलसेला के विधायक एफ. सी. ए. संगमा ने कहा है कि हमने लोगों पर बाढ़ का प्रभाव देखा है और इसलिए हम उनकी मदद करने आए हैं। उन्होंने कोलकाता में एक कार्यक्रम को रद्द कर दिया जिसमें उन्हें भाग लेना था और हालात का जायजा लेने के लिए रविवार सुबह वह अपने निर्वाचन क्षेत्र में पहुंची। अधिकारियों ने कहा कि पेयजल और अन्य राहत सामग्री देने की व्यवस्था की जा रही है। जिससे लोगों को कम से कम परेशानीयों का सामना करना पड़े।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें