फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी परिषद की बैठक आज से, 20 को तय हो जाएगी दर

Tue, 18 Oct 2016 08:31 AM IST
ब्यूरो/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
जीएसटी परिषद की तीन दिवसीय बैठक मंगलवार से शुरू हो रही है। इस बैठक में जीएसटी दर पर फैसला होने की उम्मीद है और केंद्र द्वारा राज्यों को होने वाले नुकसान की भरपाई जैसे मुद्दे भी सुलझाए जाएंगे। 
विज्ञापन


जीएसटी प्रणाली को एक अप्रैल 2017 से लागू करने की योजना है। वित्त मंत्रालय ने परिषद में सभी मुद्दों पर सहमति कायम करने के लिए 22 नवंबर की समय सीमा तय की है, इसलिए यह बैठक महत्वपूर्ण है।

इस बैठक में 11 लाख सेवा करदाताओं को केंद्र के दायरे में रखे जाने के विवादित मुद्दे पर भी विचार-विमर्श होगा। परिषद की प्रथम बैठक में ही हालांकि इस मुद्दे पर फैसला हो चुका था, लेकिन कम से कम दो राज्यों ने बैठक की वार्ता के ब्यौरे को यह कहते हुए मानने से इंकार कर दिया कि वे इस इन करदाताओं के असेसमेंट की शक्ति नहीं खोना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 नवंबर को संसद सत्र से पहले दर तय करने की कवायद

- फोटो : PTI
वित्त मंत्रालय महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहमति कायम करने की कोशिश करेगा, ताकि 16 नवंबर से शुरू हो रहे संसद के एक महीने के शीत सत्र में केंद्रीय जीएसटी (सीजीएसटी) और एकीकृत जीएसटी (आईजीएसटी) विधेयक पेश किए जा सकें। 

गत वर्ष मुख्य आर्थिक सलाहकार की अध्यक्षता वाली एक समिति ने अधिकतर वस्तु एवं सेवाओं के लिए जीएसटी दर 17-18 फीसदी रखने का सुझाव दिया था। 

वहीं, पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले उत्पादों के संदर्भ में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गत सप्ताह कहा था कि उन पर जीएसटी प्रणाली में अलग दर रखी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें