फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NDA Meeting: विपक्षी एकता के जवाब में एनडीए का शक्ति-प्रदर्शन आज, नड्डा बोले- बैठक में शामिल होंगे 38 दल

Tue, 18 Jul 2023 01:19 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सत्तारूढ़ गठबंधन की बैठक की पूर्व संध्या पर भाजपा प्रमुख ने कहा कि एनडीए का गठबंधन भारत को मजबूत करने के लिए है, जबकि यूपीए नेतृत्वहीन और नीतिहीन है। यह फोटो खिंचवाने के अवसर के लिए अच्छा है।
विज्ञापन
JP Nadda - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विपक्षी दलों की एकजुटता के लिए बेंगलुरु में चल रही बैठक के जवाब में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की आज अहम बैठक होगी। इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दावा किया कि हमारे 38 सहयोगियों ने मंगलवार को होने वाली एनडीए बैठक में शामिल होने की पुष्टि की है। बता दें कि बेंगलुरु में सोमवार को शुरू हुई दो दिवसीय विपक्षी दलों की बैठक में 26 राजनीतिक दलों के इकट्ठा होने की खबर सामने आई है। ऐसे में एनडीए की बैठक को सत्ता पक्ष के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है।

विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मजबूत नेतृत्व देखा है, जिसकी कई लोगों ने सराहना की है। भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस भी बढ़ा है। पीएम ने कोविड-19 प्रबंधन में भी एक मिसाल कायम की है। पिछले नौ साल में एनडीए सरकार ने सुशासन का काम किया है और हम इस पर लगातार काम कर रहे हैं।

यूपीए नेतृत्वहीन और नीतिहीन: नड्डा
सत्तारूढ़ गठबंधन की बैठक की पूर्व संध्या पर भाजपा प्रमुख ने कहा कि एनडीए का गठबंधन भारत को मजबूत करने के लिए है, जबकि यूपीए नेतृत्वहीन और नीतिहीन है। यह फोटो खिंचवाने के अवसर के लिए अच्छा है। मोदी सरकार की योजनाओं, नीतियों के सकारात्मक प्रभाव के कारण एनडीए के घटक दल उत्साहित हैं। 
विज्ञापन


सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
उन्होंने कहा कि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के तहत 28 लाख करोड़ रुपये सीधे लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर किए गए हैं। हमने लगभग 4-5 लाख करोड़ रुपये की लीकेज को बंद कर दिया है। इसके अलावा शासन में डिजिटल उपकरणों का उपयोग बढ़ा है, जिससे पारदर्शिता आई है।

चिराग पासवान भी राजग के साथ
भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बताया कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान ने राजग में शामिल होने का फैसला किया है। मैं राजग परिवार में उनका स्वागत करता हूं।
विज्ञापन




उपेंद्र कुशवाहा को आमंत्रित किया गया
इस बीच खबर है कि 18 जुलाई को दिल्ली में होने वाली एनडीए की बैठक के लिए राष्ट्रीय लोक जनता दल के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को आमंत्रित किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें