फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RG Kar Case: जूनियर डॉक्टरों और सरकार की बैठक आज, चिकित्सकों की 10 सूत्री मांग पर होगी बातचीत; हड़ताल जारी

Mon, 21 Oct 2024 02:30 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

RG Kar Case: सोमवार को ममता सरकार के साथ प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टरों की बैठक होने वाली है। जिसके लिए डॉक्टरों ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि राज्य के स्वास्थ्य सचिव एनएस निगम को हटाने सहित उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो उनका आंदोलन और तेज होगा।   
विज्ञापन
आरजी कर मामले में डॉक्टर कर रहे न्याय की मांग - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरजी कर कॉलेज में जूनियर डॉक्टर के साथ हुई बर्बरता मामले में जूनियर डॉक्टरों का आमरण अनशन ममता सरकार के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। जूनियर डॉक्टरों ने सरकार से अपनी 10 सूत्री मांगें मनवाने लिए रविवार शाम को रैली निकाली। आंदोलनकारी जूनियर डॉक्टरों ने कहा कि वे अपनी मांगों को लेकर सोमवार को पश्चिम बंगाल सरकार की बुलाई गई बैठक में भाग लेंगे।
विज्ञापन


बता दें कि रविवार शाम को आंदोलनकारी जूनियर डॉक्टरों के साथ नागरिक समाज संगठनों के सदस्यों ने एक विशाल रैली निकाली, जिसमें उन्होंने आर जी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में अपने सहकर्मी की बलात्कार-हत्या के मामले में पश्चिम बंगाल सरकार से अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर दबाव बनाया। 



आंदोलन और तेज करने की चेतावनी
एस्प्लेनेड स्थित आमरण अनशन स्थल पर रैली को संबोधित करते हुए चिकित्सकों ने कहा कि यदि राज्य के स्वास्थ्य सचिव एनएस निगम को हटाने सहित उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो उनका आंदोलन और तेज होगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बैठक के नतीजों से यह तय होगा कि वे अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल वापस लेंगे या नहीं।
विज्ञापन



 
बता दें कि नागरिक समाज के संगठनों से जुड़े लोग भी कोलकाता में रविवार शाम आयोजित रैली में शामिल हुए। जूनियर डॉक्टर पीड़िता सहकर्मी चिकित्सक के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले में न्याय दिलाने सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

एक नजर डॉक्टरों की मांग पर
जानकारी के अनुसार जूनियर डॉक्टरों के विरोध स्थल से लगभग 2 किमी दूर यहां ललित कला अकादमी के पास नुक्कड़ नाटक, गीत और कविता पाठ के साथ एक और विरोध सभा हुई। प्रदर्शनकारी डॉक्टर आरजी कर कॉलज में जूनियर डॉक्टर के साथ हुई बर्बरता मामले में न्याय और निगम को तत्काल हटाने की मांग कर रहे हैं।



इसके साथ ही उनकी अतिरिक्त मांगों में राज्य के सभी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों के लिए एक केंद्रीकृत रेफरल प्रणाली स्थापित करना, बेड रिक्तियों की निगरानी प्रणाली लागू करना और कार्यस्थलों पर सीसीटीवी, ऑन-कॉल रूम और वॉशरूम जैसी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए टास्क फोर्स का गठन करना शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें