फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा समन्वय समिति की बैठक, जेपी नड्डा ने की अध्यक्षता

Tue, 30 Jan 2024 09:36 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिवों के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन किया। पार्टी मुख्यालय में हुई बैठक में 4 से 11 फरवरी तक चलने वाले पार्टी के गांव चलो अभियान की रूपरेखा पर विशेष तौर पर चर्चा की गई। इस अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं को उनके क्षेत्र से दूर जिलों में भेजा जाएगा और उन्हें सात लाख गांवों और शहरों के सभी बूथों पर 24 घंटे बिताने का काम सौंपा जाएगा।

पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने इन कार्यकर्ताओं को प्रवासी कार्यकर्ता नाम दिया है। अपने प्रवास के दौरान ये कार्यकर्ता केंद्र और उन राज्यों में जहां पार्टी सत्ता में है, भाजपा के विकास कार्यों के बारे में लोगों बताएंगे और उनका विश्वास हासिल करेंगे। इनके अलावा स्थानीय स्तर पर भी पार्टी कार्यकर्ताओं को कई कार्य सौंपे जाएंगे, जिसका मकसद भाजपा के कोर मतदाताओं के अलावा लोगों से संपर्क करना शामिल होगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें