फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कमेटी की बैठक में बड़े फैसले, यूपी में पार्टी की सभी जिला समितियां भंग

Mon, 24 Jun 2019 05:48 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की आज हुई बैठक में पार्टी ने कई बड़े फैसले लिए हैं। इस बैठक में उत्तर प्रदेश पूर्व और उत्तर प्रदेश पश्चिम के प्रभारी महासचिवों द्वारा प्रस्तुत किए गए कुछ प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। 

विज्ञापन


बैठक में उत्तर प्रदेश में पार्टी की सभी जिला समितियों को तत्काल प्रभाव से भंग करने फैसला लिया गया। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश पूर्व और पश्चिम की सभी विधानसभा सीटों पर जहां चुनाव होने हैं, वहां दो सदस्यीय दल गठित करने का फैसला लिया गया। यह दल चुनाव की तैयारियों और व्यवस्थाओं पर नजर रखेगा। 

पार्टी ने फैसला लिया कि इस साल हुए लोकसभा चुनाव के दौरान हुई अनुशासनहीनता की घटनाओं की जांच के लिए एक तीन सदस्यीय समिति का गठन किया जाएगा। 

इसके साथ ही पार्टी ने कांग्रेस विधायक दल के नेता अजय कुमार लल्लू को उत्तर प्रदेश पूर्व में संगठनात्मक बदलाव करने का प्रभारी नियुक्त किया है। उत्तर प्रदेश पश्चिम के प्रभारी का फैसला वहां के महासचिव प्रभारी बाद में लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें