भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल की अमेरिका यात्रा के दौरान दोनों देश में द्विपक्षीय सुरक्षा और रक्षा मुद्दों पर चर्चा हुई थी। जिसमें अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद के बढ़ते खतरे पर भी चर्चा हुई। अमेरिकी डिफेंस अधिकारी ने बताया कि यूएस के डिफेंस सेक्रेटरी रिटायर्ड जनरल जेम्स मैटिस और डोभाल की मुलाकात पेंटागन में 24 मार्च को हुई थी। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों में द्विपक्षीय सुरक्षा और रक्षा के क्षेत्र से जुड़े मसलों पर भी चर्चा हुई।
यूएस के डिफेंस अधिकारी ने कहा कि दोनों के बीच पाकिस्तान की जमीन पर आतंकी पनाहगाहों, चीन के आक्रामक रवैये और अफगानिस्तान के हालात पर भी चर्चा हुई। दोनों प्रतिनिधियों ने चीन के मुद्दे पर भी बातचीत हुई।
वहीं, अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में पाकिस्तान और चीन के साथ भारत की भूमिका और दुनिया में उसकी महत्वपूर्ण स्थिति को देखते हुए डिफेंस सेक्रेटरी भारत को लेकर बेहद दिलचस्पी दिखा रहे हैं। वो भारत के साथ मजबूत डिफेंस रिलेशनशिप चाहते हैं। मुझे लगता है कि डोभाल ने ही ज्यादातर चर्चा की। ये भविष्य के लिए अच्छा है। मुझे लगता है कि मैटिस भारत के साथ मजबूत रक्षा संबंध चाहते हैं।