फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलिए महंत आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में शामिल इकलौते मुस्लिम मंत्री से

Mon, 20 Mar 2017 10:16 AM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
विज्ञापन
मोहसिन रजा - फोटो : Twitter
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत के बाद भारतीय जनता पार्टी ने अपने फैसलों से जनता को हैरान ही किया है। बात चाहे जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता को धन्यवाद करने के तरीके की हो या फिर महंत आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने की, भाजपा ने अपनी बहुत सी बातों से जनता को चौंका दिया है। 
विज्ञापन


महंत आदित्यनाथ लखनऊ के कांशीराम स्मृति उपवन से उत्तरप्रदेश के 21 प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले चुके हैं। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी के साथ उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी मौजूद थे।

आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में 2 उपमुख्यमंत्रियों के अलावा एक और नेता चर्चा के केंद्र बने और वो हैं मंत्रिमंडल का इकलौता मुस्लिम चेहरा और पूर्व क्रिकेटर मोहसिन रजा।
विज्ञापन

आखिर कौन हैं मोहसिन रजा

मोहसिन रजा - फोटो : amar ujala
भाजपा ने किसी भी मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट न देने के आरोप के बाद मोहसिन रजा को मुस्लिम पोस्टर ब्वॉय के रूप में मंत्री पद की शपथ दिलवाई है। रजा भाजपा में 2013 में शामिल हुए थे और फिलहाल पार्टी के प्रवक्ता हैं।

राजनीति में आने से पहले मोहसिन रजा क्रिकेटर थे। उन्होंने कई मैचों में उत्तर प्रदेश का राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के लिए कई रणजी मैच भी खेला है। वो दूसरे क्रिकेटर हैं जो मंत्रिमंडल में शामिल हुए हैं। रजा के अलावा पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान भी कैबिनट मंत्री बने हैं।

योगी आदित्यनाथ की तरह रजा ने भी उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा। 6 महीने के अंदर उन्हें उत्तर प्रदेश विधानसभा या विधान परिषद का सदस्य बनना पड़ेगा।
 
विज्ञापन

मुलायम सिंह यादव के मुखर आलोचक

उत्तर प्रदेश में रजा सामाजिक कार्यों में भी काफी समय से सक्रिय हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने में भी काफी योगदान दिया है। भाजपा में शामिल होते समय उन्होंने कहा था कि केवल यही एक ऐसी पार्टी है जो देश के सामान्य लोगों की सेवा कर सकती है। 

मोहसिन रजा समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के मुखर आलोचक रहे हैं। रजा ने मुलायम सिंह यादव पर ये आरोप लगाया था कि अपनी चुनावी रोटियां सेंकने के लिए मुलायम ने मुसलमानों का इस्तेमाल किया है। 

40 वर्षीय मोहसिन रजा ने गवर्नमेंट जुबली इंटर कॉलेज से पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से उच्च शिक्षा हासिल किया। 

हालिया चुनावों में भाजपा को मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट न देने के आरोप का सामना करना पड़ा। भाजपा ने बड़े सफाई से इसका जबाव भी दिया कि उम्मीदवारों की चुनावों में जीतने की योग्यता पर उन्हें टिकट दिया गया। इसके बावजूद भी इस विषय पर विपक्षी पार्टियों ने भाजपा को आड़े हाथों लिया। ऐसा लगता है कि अब मोहसिन को मंत्रिमंडल में शामिल करके भाजपा इसी को संतुलित करने का प्रयास कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें