पिछले दिनों एकाएक खबर आई कि बॉलीवुड सेंसेशन रहीं माधुरी दीक्षित अब भारतीय जनता पार्टी की तरफ से चुनावी मैदान में होंगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जब जुलाई 2018 में संपर्क फॉर समर्थन के लिए देश की जानी मानी हस्तियों से मिल रहे थे तभी उन्होंने धक-धक गर्ल से भी मुलाकात की थी और तभी से चर्चा गर्म है कि माधुरी दीक्षित अब राजनीति में कदम रखने जा रही हैं। फिल्म अभिनेत्री और कई डांस रियलिटी शो की जज रह चुकी माधुरी दीक्षित फिलहाल अभिनय में बहुत कुछ नहीं कर पा रही हैं इसलिए उन्हें लोकसभा चुनाव लड़ने का ऑफर किया गया है जिसकी वजह से वह हाल ही में चर्चा में रहीं। हालांकि बाद में उन्होंने इसका खंडन कर दिया।
राजनीति और फिल्मों का गहरा रिश्ता रहा है। आज भी जब नेता चुनाव प्रचार करने के लिए अपने संसदीय क्षेत्र जाते हैं तो अधिक से अधिक लोगों को एकत्रित करने के लिए राजनेता सेलीब्रिटी का सहारा लेते रहे हैं। लेकिन चकाचौंध की इस दुनिया से हमारी अभिनेत्रियां भी नेत्रियां बनी है और खूब नाम कामाया। शुरुआत तो तमिलनाडू की मुख्यमंत्री रही अम्मा से करनी चाहिए जिन्होंने मजबूती से राजनीति में कदम रखा और राष्ट्रीय राजनीति में भी उनकी खूब दखलअंजादी भी रही। वैसे अगर अभिनेताओं की बात करें तो यह नाम थोड़े ज्यादा हैं। दक्षिण से लेकर मुंबई तक कई अभिनेता राजनेता बने और जमकर राजनीति भी की। लेकिन आज बात सिर्फ कुछ चुनिंदा अभिनेत्रियों की जो राजनीति में सक्रिय हैं।
जानें फिल्मों में सुपरस्टार रहीं अभिनेत्रियों ने राजनीति में लंबी पारी खेली है और खेल रही हैं
Trending Videos
विज्ञापन
हेमा मालिनी
2 of 7
hema malini
बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमामालिनी का भाजपा की तरफ रुझान शुरू से ही था। उन्होंने 1999 में अपने को-स्टार रहे भाजपा प्रत्याशी विनोद खन्ना के लिए चुनाव प्रचार किया था। उसके बाद वह वर्ष 2003 से 2009 तक राज्यसभा सदस्य रहीं। मार्च 2010 में वह भाजपा की जनरल सेक्रेटरी बनीं। वर्ष 2014 में जब देश में मोदी लहर चल रही थी तब उन्होंने मथुरा से लोकसभा चुनाव मैदान में उतरीं और जीतीं भी।
विज्ञापन
जयाप्रदा
3 of 7
Jaya Prada
जयाप्रदा सुपरहिट फिल्मों देकर अभी जमी हुईं थीं कि तभी उन्होंने अचानक फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया, फिल्मों से विदा लेने के बाद उन्होंने सबसे पहले वर्ष 1994 में तेलगुदेशम पार्टी जॉइन की। लेकिन पार्टी नेता चंद्रबाबू नायडु से मतभेदों के चलते वे समाजवादी पार्टी में आ गईं और 2004 में रामपुर से चुनाव जीतीं। 2014 में भी वे लोकसभा चुनाव जीतीं। अमर सिंह से अपनी दोस्ती को लेकर वह काफी चर्चा में भी रहीं।
नगमा
4 of 7
nagma
नगमा कांग्रेस पार्टी की नेत्री हैं। हिंदी और दक्षिण भारतीय फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री नगमा ने राजनीति में वर्ष 2006 में कदम रखा। पहले वह कांग्रेस के पक्ष में चुनाव प्रचार करती थीं फिर धीरे-धीरे राजनीति में रमती चली गईं। उन्होंने वर्ष 2009 में कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा। वर्ष 2015 में वे अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की जनरल सेक्रेटरी बनाई गईं।
विज्ञापन
स्मृति ईरानी
5 of 7
Smriti Irani
स्मृति का फिल्मी करियर नहीं रहा लेकिन टेलीविजन के माध्यम से उन्होंने घर घर में पहुंच बनाई। टेलीविजन के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी से मशहूर हुई स्मृति ईरानी ने वर्ष 2003 में भाजपा की सदस्यता ली। बेबाक बयानों के लिए पहचानी जानें वाली स्मृति वर्ष 2011 में राज्यसभा सदस्य बनीं। वर्ष 2014 में अमेठी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरीं और चुनाव हारीं। वे मोदी सरकार में मंत्री हैं।
विज्ञापन
जया बच्चन
6 of 7
Naresh Agrawal-Jaya Bachchan
जया बच्चन ने राजनीति और अभिनय दोनों में लंबी पारी खेली है। फिल्मों में अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुकी जया बच्चन ने वर्ष 2004 में राजनीति में कदम रखा। वे समाजवादी पार्टी की ओर से राज्यसभा सदस्य हैं। इसी वर्ष वे चौथी बार सपा की राज्यसभा सदस्य के रूप में चुनी गईं।
दक्षिण की फिल्मों की सुपरहिट हिरोइन रहीं जय ललिता का राजनीतिक करियर अभिनेत्रियों के लिए मिसाल है। उन्होंने 14 साल की उम्र में फिल्मों से शुरुआत की और फिर बाद में राजनीति में एक नाम किया। दक्षिण की राजनीति में उनकी धमक ही थी कि वह लगातार पांच बार तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रहीं। उनकी धमक केंद्र की राजनीति में भी रही उनके एक वोट की वजह से केंद्र की बाजपेयी सरकार को गिराने में उनके एक वोट ने कमाल किया था और सरकार गिर गई थी।