फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवाओं की होम डिलीवरी पर लग सकती है रोक: डीटीएबी ने फिर शुरू की समीक्षा; जानें क्या है वजह

सार

कोविड के दौरान शुरू हुई दवाओं की होम डिलीवरी व्यवस्था पर रोक लगाने की मांग के बाद डीटीएबी ने इसकी दोबारा समीक्षा के निर्देश दिए हैं। उपसमिति मौजूदा हालात के आधार पर फैसला सुझाएगी और जरूरत पड़ने पर दवा कारोबारियों से राय ली जाएगी। वहीं, बोर्ड ने रक्तदाताओं की पहचान डिजिटल करने की सिफारिश की है। इसके लिए आधार और आभा से जोड़ने की व्यवस्था पर विचार किया गया है।
 
विज्ञापन
दवाइयां
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविड के दौरान शुरू हुई दवाओं की होम डिलीवरी वाली व्यवस्था पर रोक लग सकती है। दवा कारोबारियों के संगठनों की ओर से इसकी मांग उठी है। इसपर ड्रग्स टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड (डीटीएबी) ने होम डिलीवरी की व्यवस्था की दोबारा समीक्षा करने को कहा है। 
विज्ञापन


इसके लिए बनी उपसमिति को मौजूदा स्थिति के आधार पर मामले पर फिर विचार करना होगा। जरूरत पड़ने पर दवा कारोबारियों के संगठनों को भी अपनी बात रखने का मौका दिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, उप समिति में कई सदस्य होम डिलीवरी जारी रखने के पक्ष में हैं। उनका मानना है कि इससे दूर-दराज और खासतौर पर गांवों में रहने वाले लोगों को सहूलियत मिल रही है। वहीं, डीटीएबी ने ब्लड डोनेट करने वालों की पहचान भी डिजिटल करने का फैसला लिया है। रक्तदान के दौरान रक्तदाताओं की पहचान को आधार और आभा से जोड़ने की भी सिफारिश की गई है। बोर्ड के मुताबिक इससे रक्तदाताओं की पहचान और रक्तदान के बाद उनकी निगरानी में मदद मिलेगी। इसका एक उद्देश्य ऐसे दाताओं की पहचान करना भी है, जिन्हें किसी वजह से रक्तदान से रोका गया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें