फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज स्कैमः ओडिशा हाईकोर्ट के पूर्व जज आईएम कुदुसी को मिली जमानत

Wed, 27 Sep 2017 05:24 PM IST
amarujala.com- Presented By: विकास कुमार
विज्ञापन
आईएम कुद्दुसी - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज स्कैम में फंसे ओडिशा हाईकोर्ट के पूर्व जज आईएम कुदुसी को बुधवार को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने एक लाख रुपए के निजी मुचलके पर जमानत दे दी है। 
विज्ञापन


सीबीआई ने 20 सितंबर को भ्रष्टाचार के आरोप में कुदुसी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। सीबीआई ने कुदुसी समेत लखनऊ में मेडिकल कॉलेज संचालित करने वाले प्रसाद एजुकेशनल ट्रस्ट के बीपी यादव, पलाश यादव और एक बिचौलिए बिश्वनाथ अग्रवाल व दो अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों में केस दर्ज किया था।
  Medical college scam: #Delhi's Tis Hazari Court grants bail to Former Odisha High Court judge IM Quddusi on personal security of Rs 1 lakh — ANI (@ANI) 27 September 2017 कुदुसी साल 2004 से 2010 के बीच ओडिशा हाईकोर्ट में जज थे। सीबीआई की एफआईआर के मुताबिक लखनऊ के प्रसाद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस उन 46 मेडिकल इंस्टीट्यूट्स में शामिल था जिन्हें आधारभूत ढांचे में कमी के कारण नए छात्रों के एडमिशन लेने पर रोक लगा दी गई थी।
विज्ञापन


दर्ज एफआईआर में कहा गया है कि पूर्व जज ने अपने संपर्कों के आधार पर शीर्ष अदालत में इस मामले को सेटल कराने का आश्वासन दिया था। जिसके एवज में उन्होंने भारी राशि की मांग की थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें