फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Measles Outbreak: खसरे को लेकर WHO ने जारी की चेतावनी, 18 लोगों को संक्रमित कर सकता है एक मरीज

Sat, 26 Nov 2022 09:54 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश-विदेश में फैलते खसरा संक्रमण के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
खसरा - फोटो : measles
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश-विदेश में फैलते खसरा संक्रमण के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी जारी की है। WHO की ओर से कहा गया है कि खसरे का एक मरीज करीब 12 से 18 लोगों को संक्रमित कर सकता है। विशेषज्ञों की ओर से कहा गया है कि खसरा संक्रमण पिछले साल की तरह ही इस बार भी घातक है और इस सीजन में स्थिति और भी ज्यादा खराब होती जा रही है। 

विज्ञापन


WHO के आंकड़ों के मुताबिक, 2021 में दुनियाभर में करीब 90 लाख लोग खसरे से संक्रमित हुए थे और 128000 लोगों की मौत हुई थी। विशेषज्ञों का कहना है कि करीब 22 देशों में इस वायरस ने कहर बरपाया था।  


कम टीकाकरण बना चिंता का कारण 
डब्ल्यूएचओ और यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) ने एक संयुक्त रिपोर्ट में कहा कि दुनिया भर के विभिन्न क्षेत्रों में खसरे के फैलने का खतरा तेजी से हमारी तरफ आ रहा है। कोरोना वायरस के कारण खसरा टीकाकरण में लगातार गिरावट आई है और बीमारी पर निगरानी भी कम हुई है, जो कि चिंताजनक है। 

विज्ञापन


चार करोड़ बच्चे खसरे के टीके की खुराक लेने से चूक गए
बता दें कि खसरा सबसे संक्रामक मानव विषाणुओं में से एक है और टीकाकरण के माध्यम से लगभग पूरी तरह से रोका जा सकता है। हालांकि, सामुदायिक प्रकोपों को रोकने के लिए 95 प्रतिशत टीकाकरण की आवश्यकता है। संयुक्त रिपोर्ट में कहा गया है कि 2021 में लगभग चार करोड़ बच्चे खसरे के टीके की खुराक लेने से चूक गए। संगठन के वैज्ञानिक पैट्रिक ओकॉनर ने कहा कि 2021 में कोरोना महामारी, डब्ल्यूएचओ और सीडीसी द्वारा बनाई गई बाधाओं के कारण लगभग चार करोड़ बच्चे खसरे का टीके लेने से चूक गए। जबकि पिछले वर्षों की तुलना में इसके मामलों में वृद्धि नहीं हुई है। इसे कम करने में 12-24 महीने चुनौतीपूर्ण होंगे।


मुंबई में स्थिति गंभीर
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में खसरा का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। महानगर में इस खतरनाक बीमारी की चपेट में आने से अब तक 12 लोगों की मौत हो गई। शहर में खसरे के मामलों में बढ़ोतरी के बीच बीएमसी ने भी आम लोगों से अपील की कि वे अपने बच्चों को टीका जरूर लगवाएं। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मुंबई में खसरे के प्रकोप को देखते हुए सभी नागरिकों से अपील की जाती है कि वे अपने 9 महीने से 5 साल तक के बच्चों को खसरा युक्त टीका लगवाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें