ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज इन दिनों भारत दौरे पर हैं। शुक्रवार को उनकी अपने समकक्ष नरेंद्र मोदी से हैदराबाद हाउस में लंबी मुलाकात हुई। इससे एक दिन पहले उन्होंने वह स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर सवार हुए। इस बीच विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री अल्बानीज ने आईएनएस विक्रांत की विशेष रूप से सराहना की। क्वात्रा ने कहा, हमें बताया गया है कि पिछले सितंबर निर्मित विमान वाहक के चालू होने के बाद ऐसा करने वाले वह पहले विदेशी नेता हैं। उन्होंने अल्बानीज को सितंबर में होने वाले जी20 नेताओं के सम्मेलन में आने के लिए भी आमंत्रित किया।
ऑस्ट्रेलियाई नौसेना प्रमुख का तीन दिवसीय भारत दौरा
ऑस्ट्रेलिया के नौसेना प्रमुख वीएडीएम मार्क हैमंड 9-11 मार्च तक के लिए भारत के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। यात्रा के दौरान वीएडीएम मार्क हैमंड ने शुक्रवार को नौसेना स्टाफ के प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार के साथ बातचीत की। दिल्ली के साउथ ब्लॉक लॉन में गार्ड ऑफ ऑनर से उनका स्वागत किया गया। 'खंजर अभ्यास 2023' को लेकर भारतीय सेना ने ट्वीट कर कहा, भारतीय सेना और किर्गिस्तान सेना के विशेष बलों ने तालमेल बढ़ाने के लिए किर्गिस्तान में चल रहे संयुक्त अभ्यास के दौरान सामरिक अभ्यास का अभ्यास किया।