फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-चीन विवाद में ट्रंप की मध्यस्थता पर विदेश मंत्रालय ने कहा, शांतिपूर्वक ढूंढेंगे हल

Thu, 28 May 2020 07:45 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारत-चीन
विज्ञापन

भारत-चीन सीमा विवाद में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से मध्यस्थता की पेशकश करने के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि हम शांतिपूर्ण तरीके से इस मामले के हल के लिए चीन से संपर्क में हैं। मंत्रालय ने लद्दाख की स्थिति के बारे में कहा कि चीन के साथ इस विवाद के हल के लिए भारतीय सेना मानकों का सख्ती से पालन कर रही है। मंत्रालय ने कहा कि हमारी सेना ने सीमा प्रबंधन को लेकर सकारात्मक रुख अख्तियार किया है।

विज्ञापन


बता दें कि भारत और चीन के बीच लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर बढ़ रहे सैन्य तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस मामले के हल के लिए बुधवार को मध्यस्थ बनने की पेशकश की थी। ट्रंप ने एक ट्वीट में कहा था, 'हमने चीन और भारत दोनों से कहा है कि अमेरिका दोनों देशों के बीच बढ़ते सैन्य तनाव को कम करने के लिए मध्यस्थता करना चाहता है और इसके लिए तैयार है।' 




विदेश मंत्रालय ने लद्दाख गतिरोध पर कहा कि भारत और चीन ने बातचीत के माध्यम से सीमा मुद्दों को हल करने के लिए सैन्य और राजनयिक स्तरों पर तंत्र स्थापित किए हैं। हमारे सशस्त्र बलों ने नेताओं के बीच बनी सहमति और सीमा प्रबंधन में उनके द्वारा दिए गए दिशानिर्देश का गंभीरता के साथ पालन किया।

दोनों देशों की सेनाओं के बीच जारी है तनाव

लद्दाख में चीन के साथ सटी भारतीय सीमा पर तनाव जारी है। दोनों पक्षों ने यहां जवानों की तैनाती बढ़ा दी है। इस विवाद को लेकर चीन के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को कहा था कि भारतीय सीमा पर हालात कुल मिलाकर स्थिर और नियंत्रण में हैं। बयान में यह भी कहा गया था कि दोनों देशों के पास बातचीत और विचार-विमर्श करके मुद्दों को हल करने के लिए उचित तंत्र और संचार माध्यम हैं।

चीन को है भारत के सड़क निर्माण पर आपत्ति

दरअसल, चीन ने लद्दाख में अक्साई चिन की गलवां घाटी में भारत की ओर से एक महत्वपूर्ण सड़क के निर्माण को लेकर अपनी आपत्ति जताई थी। पांच मई को लगभग 250 भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच लोहे की छड़ों और डंडों के साथ झड़प हुई थी। इसमें दोनों तरफ के कई सैनिक घायल हो गए थे। सड़क का निर्माण फिलहाल रोक दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें