फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MEA: 'निमिषा प्रिया की मदद के लिए सरकार कर रही सभी प्रयास', नाटो प्रमुख के बयान पर भी बोला विदेश मंत्रालय

Thu, 17 Jul 2025 04:33 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

MEA: विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को अपने साप्ताहिक प्रेस वार्ता में यमन में फांसी की सजा का सामना कर रहीं भारतीय नर्स निमिषा प्रिया के मामले में अपडेट दिया है। इसके साथ ही विदेश मंत्रालय ने रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर नाटो प्रमुख के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
भारतीय नर्स निमिषा प्रिया और विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल। - फोटो : Social Media/ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमन में फांसी की सजा का सामना कर रहीं भारतीय नर्स निमिषा प्रिया के मामले में विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि भारत सरकार उनकी मदद के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया, 'हमने कानूनी मदद उपलब्ध कराई है और उनके परिवार की सहायता के लिए एक वकील भी नियुक्त किया है। हम स्थानीय अधिकारियों और उनके परिवार के संपर्क में हैं ताकि इस मामले का कोई समाधान निकल सकें।'
विज्ञापन

 
उन्होंने आगे कहा कि बीते कुछ दिनों में यह कोशिश की गई है कि पीड़ित परिवार को ज्यादा समय मिले ताकि वे दूसरी पक्ष के साथ कोई आपसी सहमति बना सकें। भारत सरकार इस मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है और आगे भी हर संभव मदद करती रहेगी। इसके अलावा सरकार इस मामले में कुछ मित्र देशों के भी संपर्क में है।
Trending Videos

रूसी तेल पर नाटो प्रमुख की टिप्पणी पर भारत की प्रतिक्रिया 
वहीं, नाटो महासचिव मार्क रुटे की उस टिप्पणी पर भी विदेश मंत्रालय ने जवाब दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि जो देश रूस से तेल खरीदते हैं, उन्हें सेकंडरी प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है। इस पर रणधीर जायसवाल ने कहा, 'हमने इस विषय पर आई खबरें देखी हैं और सभी प्रगति पर करीब से नजर रख रहे हैं। मैं साफ कर दूं कि भारत के लोगों की ऊर्जा जरूरतें पूरी करना हमारे लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इस दिशा में हम बाजार में उपलब्ध विकल्पों और वैश्विक हालात को देखते हुए निर्णय लेते हैं।' उन्होंने कहा कि इस मामले में कोई दोहरा मापदंड नहीं अपनाया जाना चाहिए।
 

बता दें कि भारत रूस से तेल खरीदता रहा है, जो पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों के बावजूद जारी है। अब नाटो प्रमुख के बयान से एक नई बहस छिड़ गई है। इस पर भारत ने साफ कहा है कि उसके अपने नागरिकों की सुरक्षा और ऊर्जा जरूरतें हमेशा प्राथमिकता रहेंगी।
विज्ञापन

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर चर्चा जारी- MEA
इस दौरान भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, 'यह एक ऐसा मामला है, जिस पर दोनों पक्षों के बीच चर्चा चल रही है। जब कोई बात अंतिम रूप ले लेगी, तो हम जानकारी साझा करेंगे।'
 
'जनवरी से अब तक 1563 भारतीय अमेरिका से भेजे गए'
वहीं, विदेश मंत्रालय ने अमेरिका से निर्वासित किए गए भारतीयों के बारे में जानकारी साझा करते हुए बताया कि 'इस साल 20 जनवरी से लेकर कल तक, लगभग 1563 भारतीय नागरिकों को अमेरिका से वापस भेजा जा चुका है। इनमें से ज्यादातर भारतीय नागरिक व्यावसायिक उड़ानों से आए हैं।'
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें