फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MEA: 'द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को नए स्तर पर ले जाने का लिया फैसला', मैक्रों के भारत दौरे पर विदेश मंत्रालय

Tue, 17 Feb 2026 11:52 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

MEA: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के भारत दौरे के बीच विदेश मंत्रालय ने प्रेस वार्ता की और बताया कि दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी के स्तर पर ले जाने का निर्णय लिया गया है। पढ़ें रिपोर्ट-
विज्ञापन
पीयूष श्रीवास्तव - फोटो : एक्स/पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की भारत यात्रा पर विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को विशेष प्रेस वार्ता की। फ्रांस में भारत के राजदूत संजीव कुमार सिंगला ने कहा, यह यात्रा हमारे संबंधों में एक नया मील का पत्थर है, क्योंकि दोनों नेताओं ने हमारी द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को एक नए स्तर पर ले जाने और इसे विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी में बदलने का फैसला किया है। 
विज्ञापन


राजदूत संजीव सिंगला ने क्या कहा?
राजदूत सिंगला ने कहा, भारत और फ्रांस ने वर्ष 2023 में अपनी रणनीतिक साझेदारी के 25 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया। इस अवसर पर होराइजन 2047 विजन दस्तावेज जारी किया। हमारे पास अगले 25 वर्षों के लिए सबसे महत्वकांक्षी रोडमैप है, जिसका मकसद व्यापक संबंधों को विशेष रणनीतिक साझेदारी तक पहुंचाना है। 
 

ये भी पढ़ें: क्या हैं फ्रांस की हैमर मिसाइलें?: ऑपरेशन सिंदूर में जिसने तबाह किए आतंकी ठिकाने, अब वो हथियार भारत में बनेगा
विज्ञापन
विज्ञापन


पहलगाम हमले के बाद फ्रांस से मिला अभूतपूर्व समर्थन: पीयूष श्रीवास्तव
वहीं, विदेश मंत्रालय के सचिव पीयूष श्रीवास्तव में कहा, राष्ट्रपति मैक्रों की तीन दिवसीय भारत यात्रा में भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी और मजबूत हुई है। इस दौरान रक्षा, अंतरिक्ष, असैन्य परमाणु उर्जा और आतंकवाद-रोधी सहयोग जैसे मुद्दों पर उच्च स्तरीय वार्ता हुई। पहलगाम हमले के बाद फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने भारत को अभूतपूर्व समर्थन दिया था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें