भारत ने पाकिस्तान से तुरंत जेल में बंद 12 मछुआरों और 14 सामान्य नागरिक कैदियों को राजनयिक संपर्क मुहैया कराने की मांग की है। बताया गया है कि यह सभी लोग भारतीय हैं।
भारत ने पाकिस्तान को जेल की सजा पूरी कर चुके 254 भारतीय मछुआरों और चार नागरिक कैदियों की रिहाई कर उन्हें स्वदेश वापस भेजने की कार्रवाई में तेजी लाने को कहा। भारत ने 2008 के समझौते के तहत प्रत्येक कैलेंडर वर्ष में एक जनवरी और एक जुलाई को दोनों देशों द्वारा नागरिक कैदियों की सूचियों का आदान प्रदान करने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन
भारत ने जो पाकिस्तानी या पाकिस्तानी माने जाने वाले 343 नागरिकों और 74 मछुआरों की सूची जारी की है। इसी प्रकार पाकिस्तान ने भी भारतीय या भारतीय माने जाने वाले 42 नागरिक और 266 मछुआरों की लिस्ट जारी की।
विदेश मंत्रालय ने जारी बयान में कहा, पाकिस्तान से अपनी सजा पूरी करने वाले 254 भारतीय मछुआरों और चार भारतीय नागरिक कैदियों की रिहाई में तेजी लाने के लिए कहा गया था। भारत ने पाकिस्तान से तुरंत जेल में बंद 12 मछुआरों और 14 सामान्य नागरिक कैदियों को राजनयिक संपर्क मुहैया कराने की मांग की है। बताया गया है कि यह सभी लोग भारतीय हैं।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय ने बताया कि पाकिस्तान से जब तक सभी भारतीयी नागरिक कैदियों और मछुआरों रिहाई नहीं हो जाती तबतक उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का भी अनुरोध किया गया है। साल 2014 से अबतक सरकार के प्रयासों के परिणामस्वरूप लगभग 2,559 भारतीय मछुआरों और 63 कैदियों को पाकिस्तान से वापस लाया गया है। उनमें से 398 भारतीय मछुआरें और पांच कैदी ऐसे हैं, जिन्हें इस साल पाकिस्तान से वापस लाया गया था।