फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Asia Crisis: पश्चिम एशिया संकट के बीच MEA का बड़ा कदम, भारतीयों की मदद के लिए बनाया कंट्रोल रूम

Wed, 04 Mar 2026 11:57 AM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पश्चिम एशिया में युद्ध के हालात को देखते हुए भारत सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। वहां रह रहे एक करोड़ भारतीयों की सुरक्षा के लिए विदेश मंत्रालय ने कंट्रोल रूम भी बनाया है। सरकार स्थिति पर लगातार नजर रख रही है।

विज्ञापन
विदेश मंत्रालय (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम एशिया में बढ़ते संकट को देखते हुए विदेश मंत्रालय (एमईए) ने एक कंट्रोल रूम बनाया है। इसका मकसद वहां प्रभावित लोगों की मदद करना है। मंत्रालय ने बताया कि लगभग एक करोड़ भारतीय नागरिक पश्चिम एशिया में रहते हैं। उनकी सुरक्षा और भलाई भारत सरकार के लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता है।
विज्ञापन


MEA ने बनाया कंट्रोल रूम 
ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते संघर्ष के कारण तेहरान में भारतीय दूतावास ने बड़ा कदम उठाया है। दूतावास ने सैकड़ों भारतीय छात्रों को राजधानी तेहरान से निकालकर सुरक्षित जगहों पर भेज दिया है। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को जानकारी दी कि खाड़ी क्षेत्र की मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह कंट्रोल रूम शुरू किया गया है। लोग सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं- 1800118797 (टोल फ्री), +91 11 2301 2113, +91 11 2301 4104 और +91 11 2301 7905।

अन्य वीडियो-  Who is Mojtaba Khamenei: अरबों के मालिक, दुनियाभर में संपत्ति; कौंन हैं ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई
विज्ञापन


मामले में अमेरिका ने 28 फरवरी को ईरान पर सैन्य हमले किए। इन हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत हो गई। इसके जवाब में ईरान ने भी कई हमले किए हैं। ईरान ने मुख्य रूप से इस्राइल और खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। इनमें संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), बहरीन, कुवैत, जॉर्डन और सऊदी अरब शामिल हैं।
विज्ञापन


भारतीयों की सुरक्षा सबसे जरूरी
विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि खाड़ी क्षेत्र में रहने वाले एक करोड़ भारतीयों की सुरक्षा सबसे जरूरी है। मंत्रालय ने साफ किया कि वह ऐसे किसी भी घटनाक्रम को नजरअंदाज नहीं कर सकता जिसका उन पर बुरा असर पड़े। भारत सरकार बदलते हालात पर करीब से नजर रख रही है। वह देश के हित में जरूरी फैसले लेगी। इसके लिए मंत्रालय इलाके की सरकारों और दूसरे सहयोगियों के साथ लगातार संपर्क में है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें