प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे के विरोध में एमडीएमके प्रमुख वाइको के विरोध-प्रदर्शन के दौरान रविवार को एक महिला ने मोदी के समर्थन में नारे लगाए जिससे वहां अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई।
वाइको ने जहां मोदी पर तमिलनाडु के हितों के साथ लगातार छलावा करने के आरोप लगाए वहीं एक महिला ने मोदी के समर्थन में नारेबाजी की और उनसे सवाल पूछने लगी। समझा जाता है कि महिला भाजपा की पदाधिकारी थी।
खुले ट्रक से समर्थकों को संबोधित कर रहे वाइको ने उनसे शांति बनाए रखने की अपील की और पुलिस महिला को वहां से निकाल कर ले गई। हालांकि काले झंडे लिए हुए समर्थकों ने महिला का घेराव करने का प्रयास किया।