फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MDH: मसालों में कीटनाशक पाए जाने के आरोपों को एमडीएच ने किया खारिज, कहा- ऐसे दावों के कोई ठोस सबूत नहीं

Sun, 28 Apr 2024 12:01 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 एमडीएच के कुछ उत्पाद में इथाइलीन ऑक्साइड पाए जाने के आरोप पर कंपनी ने प्रतिक्रिया दी है। एमडीएच ने कहा कि उसे हांगकांग या सिंगापुर खाद्य निमायक से कोई संचार प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन
मसाले - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर मसाला ब्रांड एमडीएच ने शनिवार को अपने ग्राहकों को आश्वासन दिया कि उनके मसाले 100 फीसदी सुरक्षित हैं। इसी के साथ उसने सिंगापुर और हांगकांग खाद्य नियामक द्वारा कुछ उत्पादों में कीटनाशक शामिल करने के आरोपों को खारिज दिया है। इस महीने की शुरुआत में हांगकांग के खाद्य सुरक्षा केंद्र (सीएफएस) ने बताया कि भारतीय मसालों के दो ब्रांड एमडीएच और एवरेस्ट के कुछ नमूनों में कीटनाशक इथाइलीन ऑक्साइड पाया गया है।
विज्ञापन


सीएफएस ने ग्राहकों को एमडीएच मद्रास करी मसाला, एवरेस्ट फिश करी मसाला, एमडीएच सांभर मसाला मिक्स्ड मसाला पाउडर और एमडीएच करी पाउडर मिक्स्ड मसाला पाउडर को खरीदने से मना किया है। 

अपने बयान में एमडीएच ने कहा कि उसे हांगकांग या सिंगापुर खाद्य नियामक से कोई संचार प्राप्त नहीं हुआ है। एमडीएच के कुछ उत्पाद में इथाइलीन ऑक्साइड पाए जाने के आरोप पर कंपनी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "ये दावे झूठे हैं और इन दावों का कोई ठोस सबूत नहीं है।" उसने आगे कहा, "हम यह बताना चाहते हैं कि एमडीएच को सिंगापुर और हांगकांग खाद्य नियामक की तरफ से कोई संचार प्राप्त नहीं हुआ है।" भारतीय मसाला बोर्ड और खाद्य नियामक एफएसएसएआई को भी इस मामले के संबंध में हांग-कांग या सिंगापुर अधिकारियों से कोई संचार या परीक्षण रिपोर्ट नहीं मिली है।
विज्ञापन


बयान में आगे कहा गया," हम अपने खरीदारों और उपभोक्ताओं को आश्वस्त करते हैं कि हम अपने मसालों में इथाइलीन ऑक्साइड का उपयोग नहीं करते हैं।" कंपनी ने कहा कि हमारी टैगलाइन हमारी प्रतिबद्धता दिखाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें