मैक डॉनल्ड ने कहा कि वह एफएसएसएआई के 'ईट राइट मूवमेंट' से प्रेरित है। अब वह गेहूं से बने बन को मेन्यू में शामिल करेंगे जिसमें तिल के बीज भी होंगे। कंपनी ने आगे लिखा कि आने वाले दिनों में स्वास्थ्यवर्धक खाने के लिए मैक डॉनल्ड में आ सकते हैं।
अब ये फूड चेन लोगों को स्वस्थ और पौष्टिक भोजन भी उपलब्ध कराएगा। अपनी रिलीज में मैक डॉनल्ड ने गेंहूं के बन के फायदे भी गिनाए हैं। रिलीज में आगे कहा गया है कि जो लोग डाइट करते हैं और वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए भी विशेष खाना जल्द ही उपलब्ध होगा।