फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MCD Exit Poll: दिल्ली नगर निगम में भी AAP की सरकार, भाजपा का चौका लगाने का सपना हो सकता है नाकाम!

Mon, 05 Dec 2022 06:28 PM IST
शिव शरण शुक्ला डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला

सार

आज तक-एक्सिस माय सर्वे ने दावा किया है कि उसने दिल्ली नगर निगम चुनाव के एक्जिट पोल के लिए 34505 लोगों से बातचीत की। इसमें समाज के हर वर्ग के पुरूष-महिला और अन्य वर्ग के लोग शामिल थे। एक्जिट पोल का दावा है कि आम आदमी पार्टी लगभग हर समुदाय के लोगों की पहली पसंद बनी हुई है।
विज्ञापन
दिल्ली एमसीडी चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली एमसीडी, हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनाव में मतदान संपन्न होने के साथ ही कई एजेंसियों ने अपने चुनावी पूर्वानुमान जारी कर दिया है। आज तक-एक्सिस माय एक्जिट पोल में दावा किया गया है कि इस नगर निगम चुनाव (MCD Election 2022) में आम आदमी पार्टी को 149 से 171 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को 69 से 91 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस केवल तीन से सात सीटों पर सिमट सकती है। एक्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को 43 फीसदी वोट मिल सकता है तो बीजेपी को अपना पारंपरिक मत प्रतिशत (35 फीसदी वोट) बने रहने का अनुमान है। 

विज्ञापन


किस वर्ग की पसंद कौन
आज तक-एक्सिस माय सर्वे ने दावा किया है कि उसने दिल्ली नगर निगम चुनाव के एक्जिट पोल के लिए 34505 लोगों से बातचीत की। इसमें समाज के हर वर्ग के पुरूष-महिला और अन्य वर्ग के लोग शामिल थे। एक्जिट पोल का दावा है कि आम आदमी पार्टी लगभग हर समुदाय के लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। पूर्वांचली समुदाय के 43 फीसदी लोगों ने AAP को तो 37 फीसदी लोगों ने भाजपा को अपनी पहली पसंद बताई। पंजाबियों के बीच 58 प्रतिशत ने आप को को 24 फीसदी ने भाजपा को पसंद बताया। बंगाली समुदाय में दोनों प्रमुख दलों को पसंद करने वालों की संख्या लगभग बराबर थी तो पहाड़ी समुदाय के लोगों ने भाजपा को अपनी पहली पसंद बताया। 42 फीसदी दिल्लीवासियों ने आप को और 34 फीसदी ने भाजपा को पसंद बताया। कांग्रेस को केवल 11 फीसदी दिल्लीवासियों ने अपनी पहली पसंद बताया। इन सभी वर्गों में ज्यादातर में कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही और बड़ी मुश्किल से वह 10 से 13 फीसदी लोगों की पसंद बनी।  

महिलाओं-पुरूषों में आप आगे
पुरूषों के बीच भाजपा 36 फीसदी लोगों की पसंद बनी तो आम आदमी पार्टी को 40 फीसदी लोगों ने अपनी पहली पसंद बताया। इसी प्रकार 46 फीसदी  महिलाओं ने आप को और 34 फीसदी लोगों ने भाजपा को अपनी पहली पसंद बताया। माना जाता है कि दिल्ली सरकार के द्वारा बिजली-पानी और परिवहन में दी जा रही छूट के कारण लोगों ने आम आदमी पार्टी को अपनी पहली पसंद बताया।  
विज्ञापन


भाजपा ने कहा, परसों का इंतजार
बीजेपी नेता प्रवीण शंकर कपूर ने अमर उजाला से कहा कि कई चैनलों के सर्वे-एक्जिट पोल बार-बार फेल साबित हुए हैं। ऐसे में वे किसी सर्वे पर चर्चा नहीं करना चाहते। लेकिन उन्होंने आम आदमी पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि सात दिसंबर को जब चुनाव के असली नतीजे आएंगे, लोग टिकट बेचने वाले राजनीतिक दलों के नेताओं को खोजते हुए दिखाई पड़ेंगे।  

पिछले नगर निगम में अंतिम परिणाम 
2017 के दिल्ली नगर निगम चुनाव में सीटों की कुल संख्या 272 थी। इसमें भाजपा ने 181 सीटों पर सफलता हासिल की थी। उसे 36.08 प्रतिशत वोट मिले थे। आम आदमी पार्टी को 26.23 प्रतिशत वोटों के साथ 49 सीटों पर सफलता मिली थी। सबसे ज्यादा नुकसान कांग्रेस को हुआ था। वोट शेयर में भारी गिरावट के कारण उसे केवल 31 सीटों पर सफलता मिली थी। उसे 21.09 प्रतिशत वोट शेयर हासिल हुआ। इसी तरह 2012 के नगर निगम चुनाव में बीजेपी को 138 सीटें और कांग्रेस को 77 सीटें मिली थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें