फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MCD Exit Poll: भाजपा ने एग्जिट पोल को नकारा, निगम में जीत का चौका लगाने का दावा

Mon, 05 Dec 2022 07:34 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली बीजेपी के महासचिव हर्ष मल्होत्रा ने अमर उजाला से बातचीत में दावा किया कि उनकी पार्टी नगर निगम में एक बार फिर काबिज होने में सफल रहेगी।
विज्ञापन
mcd election 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली नगर निगम चुनाव (MCD Election 2022) में विभिन्न चैनलों के द्वारा आम आदमी पार्टी को जीत मिलती दिखाई गई है। लेकिन भाजपा ने एग्जिट पोल की सटीकता पर प्रश्न खड़ा किया है। पार्टी ने दावा किया है कि ये सभी एग्जिट पोल गलत साबित होंगे और वह नगर निगम में जीत का चौका लगाने में कामयाब रहेगी। 

विज्ञापन


दिल्ली बीजेपी के महासचिव हर्ष मल्होत्रा ने अमर उजाला से बातचीत में दावा किया कि उनकी पार्टी नगर निगम में एक बार फिर काबिज होने में सफल रहेगी। भाजपा नेता ने कहा कि इसके पहले तमाम चुनावों के पहले हुए एग्जिट पोल और सर्वे गलत साबित हुए हैं। दिल्ली नगर निगम के मामले में भी एग्जिट पोल गलत साबित होंगे। उन्होंने दावा किया कि भाजपा अकेले दम पर नगर निगम में जीत हासिल करने में कामयाब रहेगी। 

हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि दिल्ली की जनता ने अपनी आंखों के सामने देखा है कि किस तरह दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन भ्रष्टाचार के गंभीर मामलों में जेल में हैं। इसके बाद भी वे जेल में राजाओं की तरह रह रहे हैं और केजरीवाल अपने भ्रष्ट मंत्री को बर्खास्त नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


इसी तरह मनीष सिसोदिया ने एक्साइज पॉलिसी में व्यापारियों का कमीशन दो फीसदी से बढ़ाकर 12 फीसदी किया और इसमें से छह फीसदी घूस के रूप में वापस हासिल किया। उन्होंने कहा कि अपनी आंखों के सामने इस तरह का भ्रष्टाचार होते हुए देखने के बाद भी दिल्ली की जनता केजरीवाल को दुबारा अवसर नहीं देगी। उन्होंने नगर निगम में चौथी बार प्रचंड जीत हासिल करने का दावा किया।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें