फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीबीएस छात्र ने निभाया फर्ज, ट्रेन में करवाई डिलीवरी

Mon, 10 Apr 2017 10:20 AM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
विज्ञापन
बच्चे के साथ विपिन खडसे - फोटो : Facebook
विज्ञापन
कहते हैं डॉक्टर भगवान का रूप होता है और विपिन सच में चित्रलेखा के लिए भगवान ही साबित हुए। अहमदाबाद पुरी एक्सप्रेस ट्रेन में 24 साल के विपिन खडसे नाम के एमबीबीएस फाइनल ईयर के छात्र ने बच्चे की डिलीवरी में एक महिला की मदद की। हालांकि व्हाट्सएप के द्वारा एक सीनियर उन्हें निर्देश दे रहा था।
विज्ञापन


विपिन खडसे नागपुर के गवर्मेंट मेडिकल कॉलेज एंट हॉस्पिटल के फाइनल ईयर के छात्र हैं। विपिन ने शुक्रवार को चित्रलेखा का ट्रेन में प्रसव करवाया। विपिन ने बताया कि जिस समय ट्रेन नागपुर से 30 किलोमीटर दूर थी तब महिला के परिजनों ने वर्धा जंक्शन के पास चेन खींचकर ट्रेन को रोकने की कोशिश की। 

उन्होंने बताया कि टिकट कलेक्टर और गार्ड ट्रेन में ही डॉक्टर की खोज कर रहे थे। पहले तो मैं चुप रहा कि कोई डॉक्टर उनकी मदद करेगा, लेकिन जब वो फिर से मदद के लिए पूछने आए तो मैंने उनसे मदद करने के लिए पूछा। 
विज्ञापन


चित्रलेखा और उसका पति अहमदाबाद से ट्रेन पर चढ़े थे जहां दोनों मजदूरी करते हैं। यहां से वो छत्तीसगढ़ के रायपुर जा रहे थे। विपिन ने बताया कि जब वो महिला के पास गए तो वो दर्द से कराह रही थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें