फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: पैसों की तंगी के कारण असम के छात्र ने दी जान, भाई को भेजे संदेश में कहा- पापा को जमीन मत बेचने देना

Thu, 26 Dec 2024 01:19 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

पुलिस के अनुसार, रत्नेश के कमरे से मिले नोट में उसने कहा कि उसकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। उसकी द्वितीय वर्ष की परीक्षा गुरुवार से शुरू होने वाली थी। वह मंगलवार को 10 दिन की छुट्टी के बाद असम से अपने कैंपस लौटा था।
विज्ञापन
एम्स भुवनेश्वर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एम्स भुवनेश्वर में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। मृतक की पहचान रत्नेश कुमार मिश्रा के तौर पर की गई है। वह असम के डिब्रूगढ़ का रहने वाला था। बुधवार को उसके शव को हॉस्टल के कमरे में पंखे से लटका पाया गया। पुलिस को संदेह है कि परिवार में वित्तीय दिक्कतों के कारण उसने यह कदम उठाया। आत्महत्या करने से पहले उसने अपने छोटे भाई को एक ऑडियो मैसेज भेजा, जिसमें वह अपने पिता से जमीन न बेचने की अपील कर रहा था। उसने अपने छोटे भाई को असम में ही रहकर पढ़ने और बड़े होकर डॉक्टर बनने को कहा। 
विज्ञापन


हॉस्टल के कमरे से मिला नोट
पुलिस के अनुसार, रत्नेश के कमरे से मिले नोट में उसने कहा कि उसकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। उसकी द्वितीय वर्ष की परीक्षा गुरुवार से शुरू होने वाली थी। वह मंगलवार को 10 दिन की छुट्टी के बाद असम से अपने कैंपस लौटा था। इस बार उसके पिता भी भुवनेश्वर साथ आए थ। कैंपस के बाहर होटल में मृतक के पिता रुके थे और वे बुधवार को पुरी जाने वाले थे। 
पिता ने अन्य छात्रों के साथ तोड़ा दरवाजा
पिता ने पत्रकारों को बताया कि सुबह उन्होंने अपने बेटे से बात की, लेकिन बाद में उससे संपर्क नहीं हुआ। वे तुरंत हॉस्टल की तरफ गए और उन्होंने देखा कि उसका दरवाजा अंदर से बंद है। खटखटाने पर जब अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने कई अन्य छात्रों के साथ कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। दरवाजा तोड़ने के बाद उन्होंने अपने बेटे का शव कमरे की छट से लटका पाया। उसे तुरंत अस्पताल के इमरजेंसी रूम में ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। एम्स-भुवनेश्वर के निदेशक आशुतोष विश्वास ने हॉस्टल के कमरे का दौरा किया। खंडगिरि पुलिस स्टेशन में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया। पुलिस फिलहास मामले की जांच में जुट चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें