फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: ओडिशा में खाकी शर्मसार, नाबालिग से दुष्कर्म के दो मामलों में दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार

Wed, 18 Oct 2023 12:51 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

दोनों को पॉक्सो के तहत गिरफ्तार कर अधिनियम से संबंधित मामलों की सुनवाई के लिए अदालत में भेज दिया गया। अधिकारी ने कहा कि एएसआई ने अपनी पत्नी की मृत्यु के बाद अपने तीन बच्चों की देखभाल के लिए नाबालिग लड़की को रखा था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा में खाकी को शर्मसार कर देने वाले दो मामले सामने आये हैं। यहां मयूरभंज जिले के जामदा में दो पुलिसकर्मियों को दुष्कर्म के दो मामलों में उन्हीं के थाना क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों ने गिरफ्तार किया है। जामदा पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी मिनाती नाइक ने कहा कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक सहायक पुलिस उप-निरीक्षक और एक होम गार्ड शामिल हैं। 

विज्ञापन


एएसआई को अपने घर में घरेलू सहायिका के रूप में काम करने वाली एक नाबालिग लड़की का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था। वहीं, झारखंड की एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में होम गार्ड को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। 

दोनों को गिरफ्तार कर अदालत में किया पेश
उन दोनों को पॉक्सो के तहत गिरफ्तार कर अधिनियम से संबंधित मामलों की सुनवाई के लिए अदालत में भेज दिया गया। नाइक ने कहा कि एएसआई ने अपनी पत्नी की मृत्यु के बाद अपने तीन बच्चों की देखभाल के लिए नाबालिग लड़की को रखा था। 
विज्ञापन


नाबालिग लड़की की चाची ने हाल ही में जामदा पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया कि उसने लड़की से शादी करने का वादा करके उसके साथ यौन संबंध बनाए थे। पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज करने के बाद एएसआई को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें