फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TCS Case: निदा खान को पनाह देने वाले AIMIM पार्षद की रद्द होगी सदस्यता, महापौर बोले- जल्द शुरू होगी प्रक्रिया

Mon, 11 May 2026 05:20 PM IST
Devesh Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्रपति संभाजीनगर

सार

इस मामले में छत्रपति संभाजीनगर निकाय में विपक्ष और एआईएमआईएम नेता समीर साजिद ने कहा कि मेयर को पटेल की पार्षद सदस्यता रद्द करने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि इस मामले में पटेल अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।
विज्ञापन
महापौर समीर राजुरकर - फोटो : facebook/SameerRajurkarofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्रपति संभाजीनगर के ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) पार्षद मतीन पटेल की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उन पर नासिक टीसीएस यौन उत्पीड़न और जबरन धर्मांतरण मामले की आरोपी निदा खान को पनाह देने का आरोप है। इसके साथ ही उनके घर के अवैध निर्माण का मामला भी सामने आया है। छत्रपति संभाजीनगर के महापौर समीर राजुरकर ने सोमवार को कहा कि मतीन पटेल के घर से संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन होने के बाद उनकी पार्षद सदस्यता रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


निदा खान को सात मई को छत्रपति संभाजीनगर से गिरफ्तार किया गया था। वह टीसीएस की नासिक इकाई के कर्मचारियों द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद से फरार चल रही थी। शिकायतकर्ताओं ने खान पर शोषण, जबरन धर्मांतरण का प्रयास, धार्मिक भावनाएं आहत करने, छेड़छाड़ और मानसिक उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

ये भी पढ़ें: TCS case: निदा खान मामले में हो रहे मीडिया ट्रायल की ओवैसी ने की निंदा, कहा- क्या बुर्का पहनना अपराध है?
विज्ञापन


अवैध निर्माण के मामले में भी जारी हुआ नोटिस
पुलिस ने मतीन पटेल के खिलाफ निदा खान और उनके रिश्तेदारों को पनाह देने का मामला दर्ज किया था। इसके बाद छत्रपति संभाजीनगर नगर निगम ने उनके घर में कथित अवैध निर्माण को लेकर उन्हें नोटिस जारी किया था।

मेयर समीर राजुरकर ने संवाददाताओं से कहा, "अगर पटेल ने अवैध काम किया है, तो उनकी नगर निकाय की सदस्यता रद्द कर दी जानी चाहिए। महाराष्ट्र नगर निगम अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू की गई है, जिसमें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि निकाय चुनावों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करते समय कोई भी जानकारी छिपाई नहीं जानी चाहिए।"

किस नियम के तहत खत्म हो सकती है सदस्यता?
उन्होंने आगे बताया कि महाराष्ट्र नगर निगम अधिनियम की धारा 10 (1) (डी) के अनुसार, अगर कोई पार्षद, उसका जीवनसाथी या आश्रित निर्माण आदि से संबंधित नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसकी पार्षद सदस्यता रद्द की जा सकती है। मेयर ने यह भी कहा कि मतीन पटेल से सभी दस्तावेज मंगवाएंगे और उनका सत्यापन करने के बाद अपना निर्णय देंगे। अगर मतीन पटेल द्वारा बनाया गया घर अवैध पाया जाता है, तो उनकी पार्षद की सदस्यता निश्चित रूप से रद्द कर दी जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: TCS Case: 'निदा खान को पनाह देने के लिए पार्षद पर AIMIM नेता ने बनाया दबाव', मंत्री संजय शिरसाट ने लगाया आरोप

उप-महापौर ने की ये मांग
उप-महापौर और शिवसेना नेता राजेंद्र जंजाल ने कहा कि पटेल के घर के अवैध हिस्सों को ध्वस्त किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी मांग की कि कानून से भाग रही निदा खान को आश्रय देने के लिए पटेल को दंडित किया जाए।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें